भोपाल।
नगर निगम के जोन—14 के तहत आने वाले वार्ड नंबर—56,57,60 व 61 में आने वाले स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा परिसर को साफ—सुथरा रखने के लिए सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। साथ ही राष्ट्रपति द्वारा उज्जैन में सफाई मित्रों का सम्मान व सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम को अधिकारियों और कर्मचारियों ने लाइव देखा।
