19.4 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार कॉर्पोरेट अंतर इकाई राजभाषा शील्ड ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित

बीएचईएल हरिद्वार कॉर्पोरेट अंतर इकाई राजभाषा शील्ड ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित

Published on

हरिद्वार।

राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय वृद्धि करने हेतु, बीएचईएल की हरिद्वार इकाई को वर्ष 2023-24 के लिए बड़ी इकाई वर्ग में, कॉर्पोरेट अंतर इकाई राजभाषा शील्ड “प्रथम पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।

बीएचईएल के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के सदाशिव मूर्ति ने कॉर्पोरेट कार्यालय में प्रबंध समिति की बैठक के दौरान बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली, वरि उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार एवं उप प्रबंधक (राजभाषा) शशी सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री मूर्ति ने सभी पुरस्कृत इकाइयों के प्रमुखों, राजभाषा प्रभारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी में काम करना, आत्म गौरव का विषय है । इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीएस मुरली ने इसका श्रेय, हरिद्वार प्रभाग की समस्त विभागीय राजभाषा समितियों एवं सभी कर्मचारियों को दिया।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की राजभाषा नीति का अनुपालन करते हुए बीएचईएल हरिद्वार में हिंदी कार्यशाला, राजभाषा संगोष्ठी, प्रभागीय काव्‍य गोष्‍ठी, हिंदी पत्रिकाओं का प्रकाशन तथा विभिन्‍न हिंदी प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है, जिससे संस्‍थान में राजभाषा कार्यान्‍वयन के क्षेत्र में उत्‍तरोत्‍तर प्रगति हो रही है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...