8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअभी बस ट्रेलर दिखाया..... लेबनान में हिज्‍बुल्‍लाह के 1600 ठिकाने तबाह कर...

अभी बस ट्रेलर दिखाया….. लेबनान में हिज्‍बुल्‍लाह के 1600 ठिकाने तबाह कर बोला इजरायल, क्या कुछ बड़ा होना वाला है?

Published on

तेल अवीव

इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने सोमवार को लेबनान में भीषण हवाई हमले किए हैं। इजरायली फौज ने दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी सहित देशभर में करीब 1,600 साइटों को निशाना बनाया है। ये हालिया वर्षों का इजरायल का लेबनान पर सबसे बड़ा हमला है। इजरायल ने उन जगहों को हिजबुल्लाह का गढ़ बताया है, जहां उसकी सेना ने बमबारी की है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन स्ट्राइक को 1990 के गृहयुद्ध के बाद से देश पर सबसे घातक हमला कहा है। इन हमलों में लेबनान में 492 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी हैं, वहीं 1600 से ज्यादा लोग घायल है। वहीं इजरायल ने कहा है कि वह हमलों को और बढ़ाएगा।

वायनेटन्यूज के मुताबिक, आईडीएफ ने लेबनान में अपने आक्रमण को ‘ऑपरेशन नॉर्दर्न एरो’ नाम दिया है। इस ऑपरेशन के तहत इजरायल ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों, 1,000 किलोग्राम हथियार वाले भारी रॉकेट और नागरिक घरों में रखे विस्फोटक ड्रोन को निशाना बनाया। तनाव बढ़ने के बीच आईडीएफ ने लेबनानी नागरिकों से हिजबुल्लाह के ठिकानों के पास वाली इमारतों को खाली करने की भी अपील की है। इसने दक्षिण लेबनान से हजारों लोगों को सामूहिक पलायन के लिए मजबूर कर दिया है।

‘हम अभी हजारों और हमले कर सकते हैं’
इजरायल की कैबिनट ने सोमवार को बैठक में शीर्ष हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम अकील की हत्या सहित उसकी उपलब्धियों के लिए सेना की प्रशंसा की। इस दौरान एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अभी तक लेबनान पर हमले का सिर्फ प्रोमो आया है, पूरी फिल्म आगे आ सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे पास टारगेट करने के लिए हजारों और लक्ष्य हैं। अगर हिजबुल्लाह जारी रहेगा, तो हम भी ऐसे ही जवाब देंगे। इससे अंदेशा है कि इजरायल की ओर से लेबनान में और बड़े हमले हो सकते हैं।

बैठक में कुछ अधिकारियों ने संकेत दिया कि अगर हिजबुल्लाह संघर्ष विराम पर सहमत होता है तो पूर्ण पैमाने पर युद्ध को टाला जा सकता है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सप्ताह के अंत में न्यूयॉर्क की संभावित यात्रा का संकेत दिया, जहां उनका संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। लड़ाई के बावजूद नेतन्याहू ने इजरायल के राजनयिक संदेश के महत्व का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम में भाग लेने के अपने इरादे का संकेत दिया। कुछ मंत्रियों ने सुझाव दिया कि अगर नेतन्याहू सुरक्षा स्थिति के कारण अपनी यात्रा रद्द करते हैं तो विदेश मंत्री काट्ज उनकी जगह यात्रा कर सकते हैं।

इजरायल सरकार ने नागरिकों पर हमलों के उच्च जोखिम को देखते देते हुए पूरे देश में विशेष आपातकाल की घोषणा की है। होम फ्रंट कमांड दिशानिर्देश पहले की तरह की जारी रहेंगे। हाइफा के उत्तर में स्कूलों की छुट्टी गुरुवार तक बढ़ा दी गई है। हिजबुल्लाह ने इजरायली हमले के जवाब में गैलील, गोलान हाइट्स, हाइफा, कार्मेलऔर वेस्ट बैंक में रॉकेट दागे हैं। इसे देखते हुए इजरायल में भी सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...