8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोहम्मद यूनुस शर्म करो... अमेरिका में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया...

मोहम्मद यूनुस शर्म करो… अमेरिका में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Published on

वॉशिंगटन:

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में बांग्लादेशी मूल के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। 79वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका गए यूनुस न्यूयॉर्क के होटल में ठहरे हुए हैं। यूनुस के यहां होने की जानकारी मिलने पर प्रदर्शनकारी होटल के बाहर जमा हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले और शेख हसीना को हटाए जाने के तरीके को लेकर नाराजगी देखने को मिली है।

न्यूयॉर्क में मोहम्मद यूनुस के होटल के बाहर जमा लोगों ने ‘यूनुस वापस जाओ’, ‘यूनुस सत्ता छोड़ो’, ‘यूनुस शर्म करो’ और ‘हिन्दुओं पर हमले बंद करो’ जैसे नारे लगाए। होटल के बार नारेबाजी कर रहे एक प्रदर्शनकारी शेख जमाल हुसैन ने एएनआई से कहा कि डॉक्टर मोहम्मद यूनुस ने असंवैधानिक और अवैध तरीके से सत्ता हासिल हथिया ली है। उन्होंने गंदी राजनीति से सत्ता हासिल की। इसका नतीजा ये हुआ कि हिंसा में बहुत से लोग मारे गए औऱ देश की छवि को धक्का लगा।

प्रदर्शनकारी बोले- हसीना ने इस्तीफा ही नहीं दिया
यूनुस का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यूनुस कैसे देश की सत्ता संभाल सकते हैं, जब शेख हसीना ने पीएम पद छोड़ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक निर्वाचित पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा नहीं दिया है, उन पर दबाव बनाकर गलत तरह से देश के बाहर जाने पर मजबूर किया गया। ऐसे में यूनुस की सरकार वैध नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र से भी इस मामले में दखल की गुजारिश की है।

यूनुस का विरोध कर रहे रोनाल्ड ने कहा, ‘हम एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में विश्वास करते हैं लेकिन बलपूर्वक सत्ता हासिल करने के बाद यूनुस सरकार में तमाम लोगों, खासतौर से कमजोर तबको को मारा गया है। मौजूदा सरकार में लोग बांग्लादेश में सुरक्षित नहीं है।’ प्रदर्शनकारी डॉक्टर रहमान ने कहा कि मैं बांग्लादेश के लोगों का प्रतिनिधित्व करने आए अवैध, अनिर्वाचित व्यक्ति का विरोध करने के लिए यहां आया हूं। वह निर्वाचित नहीं है, उसे छात्रों ने नियुक्त किया है ना कि जनता ने। यूनुस ने देश पर अवैध कब्जा कर लिया है।

घुसपैठियों को निकालने की बात सुन भारत से नाराज हुआ बांग्लादेश
बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के बाद इस साल 5 अगस्त को उस समय की पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था। इसके बाद सेना ने चीजों को अपने हाथ में लेते हुए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया है। अंतरिम सरकार के मुखिया के तौर पर यूनुस अमेरिका में यूएनजीए के सत्र में भाग ले रहे हैं। मंगलवार को उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भी मुलाकात होनी है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...