15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedतिरुपति लड्डू विवाद पर पवन कल्याण ने प्रकाश राज को दिया जवाब,...

तिरुपति लड्डू विवाद पर पवन कल्याण ने प्रकाश राज को दिया जवाब, ‘सनातन धर्म पर अटैक के बारे में ना बोलूं?

Published on

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलने वाले लड्डुओं के मिलावट भरे घी का मामला सामने आने से पूरे देश में लोग शॉक्ड हैं. लड्डू के घी में चर्बी की मिलावट को लेकर साउथ के दो बड़े एक्टर्स पवन कल्याण और प्रकाश राज में भी जुबानी जंग शुरू हो गई है. इस मामले में जब आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, तेलुगू फिल्म स्टार पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, तो उनकी बातों को प्रकाश राज ने क्रिटिसाइज किया था. अब पवन ने इसका जवाब दिया है.

प्रकाश राज ने क्या कहा था?
पवन कल्याण ने ये मामला सामने आने के बाद कहा था कि वो इससे बहुत आहत हैं. अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि शायद अब राष्ट्रीय स्तर पर एक ‘सनातन धर्म रक्षण बोर्ड’ बनाने का समय आ गया है जो पूरे भारत में मंदिरों से संबंधित मुद्दों पर नजर रखे.

पवन के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए जानेमाने एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘डियर पवन कल्याण, ये उस राज्य में हुआ है जहां आप उपमुख्यमंत्री हैं. प्लीज जांच कीजिए, दोषियों को ढूंढिए और कड़ी कार्रवाई कीजिए. आप इस मुद्दे को सेंसेशनल क्यों बना रहे हैं और इसे राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा क्यों बनाना चाहते हैं? देश में पहले ही बहुत सामुदायिक तनाव है (केंद्र में बैठे आपके दोस्तों की कृपा से).’

पवन कल्याण ने कहा ‘सेक्युलरिजम म्यूचुअल होना चाहिए’
प्रकाश राज की बात का जवाब देते हुए अब पवन कल्याण ने कहा है कि वो ‘हिंदुत्व की पवित्रता और खाद्य पदार्थों में मिलावट’ के बारे में बोल रहे हैं. ए.एन.आई. के अनुसार, पवन ने कहा, ‘मुझे इन मामलों में क्यों नहीं बोलना चाहिए? मैं आपका सम्मान करता हूं प्रकाश राज, और जब बात सेकुलरिज्म की आती है, तो ये म्यूचुअल होना चाहिए. मुझे नहीं समझ आता कि आप मेरी आलोचना क्यों कर रहे हैं? क्या मैं सनातन धर्म पर अटैक के बारे में नहीं बोल सकता? प्रकाश को ये सबक सीख लेना चाहिए. फिल्म इंडस्ट्री या किसी को भी इस मुद्दे को हल्के में नहीं लेना चाहिए, मैं सनातन धर्म को लेकर बहुत सीरियस हूं.’

पवन ने आगे कहा कि उनके लिए सनातन धर्म सबसे महत्वपूर्ण है और इस मामले में हर हिंदू को जिम्मेदारी लेनी चाहिए. अपनी बात खत्म करते हुए पवन ने कहा, ‘अगर किसी दूसरे धर्म में ऐसा होता तो बहुत बड़ा आंदोलन हो जाता.’

इससे पहले तेलुगू एक्टर विष्णु मंचू ने भी, पवन पर प्रकाश की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई थी. विष्णु ने कहा था, ‘उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कड़ी जांच और एक्शन की मांग उठाई है ताकि ऐसी पवित्र परंपराओं की रक्षा हो सके. जब आप ये मुद्दा उठा रहे हैं तो ये सोचना चाहिए कि इसमें सामुदायिक रंग कहां घोला जा रहा है?’

बता दें, हाल ही में पवन ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा था कि तिरुमाला लड्डू प्रसादम को कथित रूप से अपवित्र करने का जो मामला सामने आया है, वो उसका प्रायश्चित करेंगे. इसके लिए वह गुंटूर जिले के नंबूर में श्री दशावतार वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 22 सितंबर से 11 दिवसीय ‘प्रायश्चित्त दीक्षा’ लेंगे.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...