8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंगल ग्रह पर कहां से आया 'कुत्ता'... ग्रैविटी मैप में रहस्यमयी 'Martian...

मंगल ग्रह पर कहां से आया ‘कुत्ता’… ग्रैविटी मैप में रहस्यमयी ‘Martian Dog’ देख वैज्ञानिक हैरान

Published on

नई दिल्ली,

मंगल ग्रह के उत्तरी ध्रुव पर कई रहस्यमयी आकृतियां देखी गई हैं. ये आकृतियां मंगल ग्रह की सतह के नीचे हैं. इनमें से एक है कुत्ते जैसी दिखने वाली आकृति. यह एक ब्लॉब (Blob) है, जो देखने में किसी कुत्ते जैसी नजर आती है. इस Martian Dog को देख कर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए.

असल में वैज्ञानिक मंगल ग्रह के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र (Gravitational Field) का नक्शा बना रहे थे. तभी उन्हें उत्तरी ध्रुव पर कई रहस्यमयी और घनी आकृतियां दिखाई पड़ीं. ये आकृतियां अत्यधिक ज्यादा ग्रैविटी वाले ब्लॉब हैं. यानी थक्का कह लीजिए या कोई बेहद घनत्व वाला स्थान. जिसके बनना भी अपने आप में एक रहस्य है.

इस नक्शे से इस ग्रह के ज्वालामुखियों के इतिहास और मंगल ग्रह के सबसे ऊंचे पहाड़ ओलिंपस मॉन्स के रहस्य भी उजागर हुए हैं. इस नक्शे में मंगल ग्रह की ग्रैविटी का पूरा डिटेल है. यानी पूरे ग्रह का इकलौता नक्शा. ये नक्शा तैयार किया गया है नासा के इनसाइट लैंडर के रिकॉर्ड्स, मार्स रीकॉन्सेंस ऑर्बिटर और यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मार्स एक्सप्रेस के डेटा से. इनसे मंगल ग्रह की छिपी हुई ग्रैविटी में होने वाले बदलावों का पता चलता है.

क्या दिखा नक्शा बनाते समय?
इस नए नक्शे में मंगल ग्रह के उत्तरी ध्रुव पर 20 अंडरग्राउंड ब्लॉब दिखे. ये बोरिएलिस बेसिन में हैं. यह 300 करोड़ साला पुराना समुद्री तलहटी है. जो अब सूख चुका है. ये ब्लॉब अलग-अलग आकृतियों और आकारों में हैं. इनमें से एक कुत्ते की तरह दिखता है. इनका घनत्व 300 से 400 किलोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से ज्यादा है.

नीदरलैंड्स स्थित डेल्ट यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्लैनेटरी साइंटिस्ट और इस स्टडी के प्रमुख शोधकर्ता बार्ट रूट ने बताया कि ये रहस्यमयी आकृतियों के पीछे ज्वालामुखीय गतिविधियां भी हो सकती हैं. या फिर किसी प्राचीन उल्कापिंड के टकराने से बने ऊर्जा का पिंड हो सकती है. जो ज्यादा ग्रैविटी का समूह हो सकता है. हैरानी इस बात की है कि इनका कोई सबूत या संकेत सतह पर नहीं दिखता

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...