भोपाल।
बीएचईएल, भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक ने एन के मल्हान, महाप्रबंधक एम रवि, महाप्रबंधक, विवेक जोहरी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक तथा 05 पर्यवेक्षक एवं 01 कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं । इस अवसर पर बी के सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भी उपस्थित थे ।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं और बधाई
मंगलवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल से एम के मनहन (महाप्रबन्धक) एम रवि (महा प्रबन्धक) ए के क्षत्री (एडी इंजी) रतनदीप बाग्रग्णे (एडी इंजी) राम रामयन सुदेश मरकाम अधिकारी वर्ग से 3 असि. इंजी बर्ग से 2 कर्मचारी वर्ग से 4, कुल 9 अफसर सेवानिवृत्त हुये। सेवानिवृत्ती के अवसर पर भेल असिस्टेंट इंजिनीयर्स एवं अधिकारी एसोसिएसन के अध्यक्ष महेश मालवीय के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारिओ ने सेवानिवृत्त हुये कर्मचारियो को स्वस्थ सुखद दिर्घायु जीवन की शुभकामनाए और आवभीनी बधाई दी। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष महेश मालवीय , महासचिव आर के खरे. के विश्वनाथ आदि मौजूद थे।
मजदूर नेता बीमा अस्पताल में प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन
बुधवार को बीमा अस्पताल की दुर्दशा और श्रमिकों को हो रही परेशानी को लेकर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञात हो कि बीमा अस्पताल को जब से केंद्र सरकार के हाथों में सौंपा है तब से उसकी हालत अत्यंत खराब हो गई है। मजदूरों को बेसिक इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। ओर मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
25 भेल 03
