8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'जनता ने चुनाव से अपना भविष्य तय किया', UNGA में बाइडेन ने...

‘जनता ने चुनाव से अपना भविष्य तय किया’, UNGA में बाइडेन ने की भारत की तारीफ

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कहा कि दुनियाभर में लोग शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव के जरिए अपना भविष्य चुन रहे हैं. बाइडेन ने कहा कि घाना से लेकर भारत और दक्षिण कोरिया तक – इस साल एक चौथाई आबादी वाले सिर्फ इन तीन देशों ने ही सफल चुनाव आयोजित किए.

अमेरिका में भी इस साल चुनाव होने जा रहे हैं और महज एक महीने समय बचा है. हालांकि, बाइडेन इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं. वह चुनाव लड़ना तो चाहते थे लेकिन पार्टी की भीतरी कलह की वजह से उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा.

बाइडेन ने सफल चुनावों को बताया अद्वितीय
बाइडेन ने भारत समेत अन्य देशों की सराहना करते हुए सफल चुनाव को अद्वितीय बताया. उन्होंने कहा कि 1972 में जब मैं सीनेट चुना गया था उसके बाद से अब भविष्य में “We The People” की शक्ति को लेकर और ज्यादा आशावादी हो गया हूं. उनके कहना का मतलब यह था कि दुनियाभर के लोग अपनी शक्ति का इस्तेमाल करके शांतिपूर्ण तरीके से अपना फ्चूचर तय कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने समिट ऑफ दे फ्यूचर में दिया भाषण
भारत में हाल ही में सात चरणों में आम चुनाव हुए, जिसमें बीजेपी बहुमत से तो पिछड़ गई लेकिन नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में कामयाब रहे. इस चुनाव मं 65 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया था. पीएम मोदी भी अमेरिका यात्रा पर थे. पीएम मोदी ने अपने भाषण में वैश्विक शांति के लिए ग्लोबल संस्थाओं में सुधार की अपील की थी.

समिट ऑफ द फ्यूचर में पीएम मोदी ने कहा, “भारत के सबसे बड़े लोकतंत्र के और 1.4 बिलियन भारतीयों की ओर से, आप सभी को नमस्कार. हाल ही में जून में आयोजित मानव इतिहास के सबसे बड़े चुनाव में, भारतीय लोगों ने मुझे लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सेवा करने का अवसर दिया है.”

गाजा में यूएन सिस्टम भी मर रहा है- एर्दोआन
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने भी यूएनजीए में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पश्चिमी दुनिया के मूल्यों की गाजा में हत्या की जा रही है. इजरायली प्रशासन बुनियादी मानवाधिकारों की अनदेखी कर रहा है. हम लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं, जिन्हें इजरायल निशाना बना रहा है. गाजा में सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि यूएन सिस्टम भी मर रहा है. इजरायल को मानवता के गठबंधन के जरिए रोका जाना चाहिए.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...