11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedभूमि पेडनेकर ने तो कारपेट को भी नहीं छोड़ा, स्कर्ट बनाकर लपेट...

भूमि पेडनेकर ने तो कारपेट को भी नहीं छोड़ा, स्कर्ट बनाकर लपेट ली तो फैंस बोले- दीदी चादर वापस करो

Published on

आयुष्मान खुराना के साथ 2015 में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भूमि पेडनेकर का अंदाज अब एकदम बदल चुका है। फिल्म में एक मोटी लड़की संध्या का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अब एकदम फिट हैं और अपने लुक्स से अक्सर ही चर्चा में छाई रहती हैं। कई बार तो हसीना ऐसा रूप धरकर सामने आते हैं कि कोई यकीन नहीं कर पाता और अब ऐसा ही हाल ही में एक इवेंट में भी देखने को मिला। जहां भूमि कारपेट लपेटकर ही पहुंच गईं।

​दरअसल, भूमि सऊदी टूरिज्म अथॉरिटी के एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां बी-टाउन के साथ ही अलग-अलग क्षेत्र के सितारों का मेला लगा। लेकिन, हसीना का अंदाज इतना निराला था कि हर किसी की नजर उन पर ही टिक गईं। किसी को उनका ये सस्टेनेबल फैशन का आइडिया पसंद आया, तो कुछ का सिर चकरा गया।

​अरेबियन कल्चर को दर्शाती है स्कर्ट
भूमि ने अपने इस लुक के लिए Georges Hobeika की आउटफिट को चुना है। जिसको लेकर उनका कहना है कि उन्हें इस लुक में सबसे खास बात ये लगी है कि इस स्कर्ट को डिजाइनर ने कारपेट से बनाया है, जो अरेबियन कल्चर और हिस्ट्री को दर्शाती है। इसके साथ उन्होंने बॉडी सूट पेयर किया। जिसमें उन्हें मनीषा मेलवानी ने स्टाइल किया।

कुछ ऐसी है हसीना की आउटफिट
भूमि ने इस कारपेट स्कर्ट को ग्रीन वूवन बॉडी सूट के साथ स्टाइल किया, जो डिजाइनर के स्प्रिंग 2024 कलेक्शन का हिस्सा है। इस फुल स्लीव्स बॉडी सूट पर डार्क ग्रीन कलर से लाइनिंग बनी हैं, तो कारपेट से बनी स्कर्ट में थाई-हाई स्लिट कट ग्लैम कोशेंट को बढ़ा रहा है। जिस पर फूलों की बेल है। एक नजर में देखकर ऐसा लग रहा है कि हसीना ने कारपेट को लिया और बस अपनी वेस्ट पर पिनअप कर लिया।

न के बराबर पहनी जूलरी
भूमि की इस आउटफिट के कलर्स काफी ब्राइट हैं, तो बॉडी सूट के चलते उनका हाथ और गला भी कवर है। ऐसे में उन्होंने जूलरी को न के बराबर ही रखा। वह बस zayn लेबल की दोनों हाथों में रिंग्स पहने दिखीं, तो Rene Caovilla की ग्रीन शाइनी हील्स के साथ लुक को कंप्लीट किया। जिसमें वह कातिलाना पोज देती दिखीं।

हेयर-मेकअप लगा परफेक्ट
अब अगर भूमि के मेकअप की बात करें तो इसे उन्होंने पिंकिश टोन में रखा। पिंक लिप्स, विंग्ड आईलाइनर, ब्लश्ड चीक्स और डिफाइन आइब्रो वाला ये अंदाज परफेक्ट लगा, तो मिडिल पार्टीशन वाले स्ट्रैट बाल भी उन पर खूब जचे। लेकिन, इसके बाद भी उनके इस लुक को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...