8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिंदुओं ने पूजा की तो जमीन अपवित्र हो जाएगी, बांग्लादेश में दुर्गापूजा...

हिंदुओं ने पूजा की तो जमीन अपवित्र हो जाएगी, बांग्लादेश में दुर्गापूजा मनाने पर संकट, खामोश बैठे हैं यूनुस

Published on

ढाका

शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद भारत का पड़ोसी बांग्लादेश हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के लिए नर्क बन गया है। भारत की कड़ी आपत्तियों के बावजूद भी बांग्लादेश के हिंदुओं को कोई राहत नहीं मिल रही है। दुर्गा पूजा मनाने के खिलाफ धमकी भरे पत्रों से लेकर हिंदू अधिकारियों को जबरन रिटायर करने तक बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का दमन जारी है। इस बीच बांग्लादेश से एक वीडियो आया है, जो दिखाता है कि यहां कट्टरपंथी किस तरह से हावी हो गए हैं। इस वीडियो में लोगों की एक भीड़ देखी जा सकती है जो कथित तौर पर बंगाली में नारा लगा रहे हैं कि दुर्गा पूजा नहीं होने देंगे। एनबीटी इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक इंटेलिजेंस से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि वह अल्पसंख्यकों पर हो रहे उत्पीड़न पर नजर रख रहे हैं और बांग्लादेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हैं। इस बयान के मुताबिक भारतीय मिशन के अधिकारी इन घटनाओं पर नजर रख रहे हैं। ये मांगें अनुचित हैं और शेख हसीना के जाने के बाद मोहम्मद यूनुस की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आगे कहा, ‘यह हमारे लिए चिंता का विषय है और हम इस मामले को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाएंगे।’

दुर्गा पूजा मनाने पर धमकी
बांग्लादेश में हिंदुओं को गुमनाम पत्र मिले हैं, जिसमें उन्हें धमकी दी गई है कि बिना 5 लाख टका दिए उन्हें दुर्गा पूजा नहीं मनाने दिया जाएगा। अलग-अलग पूजा उत्सव समितियों के नेताओं को भेजे गए पत्रों में यह भी कहा गया है कि अगर शर्त नहीं मानी गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। कुछ समितियों ने हिंसा के डर से कार्यक्रम रद्द कर दिया है। जबकि कुछ पुलिस के पास गए हैं। पत्र में यह भी धमकी दी गई है कि अगर मीडिया को रिपोर्ट की तो टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। ढाका में प्रदर्शन करके दुर्गापूजा रोकने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि ईद के दौरान जिस जमीन पर वह नमाज पढ़ते हैं अगर हिंदुओं ने उस पर पूजा की तो जमीन ‘अपवित्र’ हो जाएगी।

हिंदुओं के खिलाफ अभियान
बांग्लागेश में रविवार को एक 74 वर्षीय हिंदू स्वतंत्रता सेनानी खगेंद्र नाथ प्रमाणिक पर उनके घर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। वह एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है, जिनका अभी तक इलाके में कोई दुश्मन नहीं था। बांग्लादेश में 1997 बैच के सिविल सेवा टॉपर और बांग्लादेश पुलिस के अधिकारी को जबरन रिटार कर दिया गया। जमात और बीएनपी वाली सत्ता में उन्हें तीन बार प्रमोशन नहीं दिया गया।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...