भेल भोपाल।
नगर निगम के जोन—14 के तहत आने वाले वार्डों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू—मलेरिया की रोकथाम के लिए व्यापक मुहिम चलाई गई। क्षेत्र के फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई करवाकर कीटनाशक दवाओं का छिडकाव करवाया गया। वार्ड—56 में कर्मचारियों और मलेरिया टीम का दल बनाकर सर्वे किया गया। डेंगू का लार्वा पाए जाने पर भू—स्वामियों पर स्पाट फाइन की कार्रवाई की गई।
