28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिएलजी के इरादे साफ नहीं, वो कैसे बुला सकते हैं MCD की...

एलजी के इरादे साफ नहीं, वो कैसे बुला सकते हैं MCD की बैठक? स्टैंडिंग कमेटी चुनाव पर बोले अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में PWD सड़कों की मरम्मत का ऐलान किया है। साथ ही, उन्होंने MCD सदन में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव पर उपराज्यपाल के कदमों पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सड़कों की हालत सुधारने के लिए जल्द ही काम शुरू होगा।

खराब सड़कों की जल्द कराई जाएगी मरम्मत
केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने खुद सीएम आतिशी के साथ डीयू के पास क्षतिग्रस्त सड़क का दौरा किया था। उन्होंने आतिशी से PWD की सभी सड़कों का 3-4 दिनों में आकलन करने को कहा है। सभी विधायक और मंत्री इस काम में साथ देंगे। आने वाले कुछ महीनों में सभी खराब सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर की जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि उनके जेल जाने के कारण कई काम रुक गए थे, लेकिन अब सभी रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे।

‘रुके हुए सारे काम फिर होंगे शुरू’
केजरीवाल ने कहा, “…मैं कल भी सीएम आतिशी के साथ डीयू गया था। सड़क खराब थी। आज हम यहां आए हैं। तो मैं सीएम आतिशी से आग्रह करूंगा कि अगले 3-4 दिन में दिल्ली की सारी PWD सड़कों का आकलन करवा लें। हमारे सभी विधायक और मंत्री सड़कों पर उतरेंगे और ये आकलन करेंगे। अगले कुछ महीनों में सभी सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर की जाएगी ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। मैं जेल में था और इसीलिए उन्होंने बहुत सारे काम रोक दिए थे, लेकिन मैं जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं यहां हूं। सारे रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे…”

MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर क्या बोले?
MCD सदन में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि MCD कानून साफ कहता है कि केवल महापौर को ही निगम की बैठक बुलाने का अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि उपराज्यपाल बैठक कैसे बुला सकते हैं? उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र में रहते हैं। केजरीवाल ने उपराज्यपाल के इरादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके इरादे साफ नहीं हैं।

MCD सदन में स्टैंडिंग कमेटी की सीट के लिए चुनाव पर उन्होंने कहा, “MCD के नियम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि केवल महापौर को ही निगम की बैठक बुलाने का अधिकार है… LG बैठक कैसे बुला सकते हैं?…हम लोकतंत्र में रहते हैं….उनके इरादे साफ नहीं हैं…”

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...