28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिइधर चुनाव-उधर विरोध... MCD स्टैंडिंग कमेटी इलेक्शन को AAP ने बताया अवैध

इधर चुनाव-उधर विरोध… MCD स्टैंडिंग कमेटी इलेक्शन को AAP ने बताया अवैध

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर AAP सरकार और एलजी के बीच टकराव जैसी स्थिति देखने को मिली. मौका था शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का, जिसके लिए दोपहर 1 बजे वोटिंग शुरू हुई, लेकिन एमसीडी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हिस्सा नहीं ले रही हैं. ये चुनाव AAP और कांग्रेस पार्षदों के बगैर ही कराया जा रहा है.

बता दें कि दिल्ली में MCD हाउस में स्टैंडिंग कमिटी चुनाव के लिए मतदान जारी है. यह चुनाव अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में हो रहा है, जिन्हें मेयर और डिप्टी मेयर की अनुपस्थिति में प्रेज़ाइडिंग ऑफिसर बनाया गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है. उधर, आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्थायी समिति के चुनाव को ‘‘असंवैधानिक और अवैध’’ करार दिया है.

मेयर ने लगाया था स्टे, पर एलजी ने पलट दिया फैसला
आम आदमी पार्टी ने ऐलानिया अंदाज में कहा कि, चुनाव केवल 5 अक्टूबर को ही होंगे. हुआ यूं कि मेयर शैली ओबेरॉय ने गुरुवार को पार्षदों की तलाशी के दौरान हुए व्यवधान के कारण चुनाव को 5 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया था. बाद में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने इस फैसले को पलटते हुए एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार को शुक्रवार को दोपहर 1 बजे चुनाव कराने का निर्देश दिया था.

BJP उड़ा रही संविधान का मजाक
शुक्रवार को एक प्रेस बातचीत में AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और एमसीडी महापौर शैली ओबेरॉय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नगर निगम आयुक्त पर लोकतंत्र और संविधान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि आयुक्त ने गुरुवार देर रात एक आदेश जारी किया, जिसमें अतिरिक्त आयुक्त को पीठासीन अधिकारी के रूप में चुनाव कराने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा वही चाल दोहराने की कोशिश कर रही है, जो उसने चंडीगढ़ महापौर के चुनाव में की थी, जहां उसे रंगे हाथों पकड़ा गया था.’’ उन्होंने यह भी कहा कि नियमों के अनुसार, केवल महापौर, उपमहापौर या एक वरिष्ठ पार्षद ही एमसीडी सदन की बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं. महापौर ने पहले ही 5 अक्टूबर को अगली सदन की बैठक और स्थायी समिति के चुनाव की घोषणा कर दी है.

क्या बोले मनीष सिसोदिया?
सिसोदिया ने आगे दावा किया कि उपराज्यपाल के निर्देश पर जारी आयुक्त का आदेश ‘‘अवैध’’ है. महापौर शैली ओबेरॉय ने कहा कि वह 5 अक्टूबर को सदन की अगली बैठक और स्थायी समिति के छठे सदस्य के चुनाव की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि आयुक्त का आदेश ‘‘असंवैधानिक, अमान्य और अवैध’’ है. ओबेरॉय ने दोहराया कि चुनाव केवल 5 अक्टूबर को ही होंगे.

शैली ओबेरॉय ने दोहराई अपनी बात
उधर, शैली ओबेरॉय ने कहा कि उन्होंने पहले ही अगली सदन की बैठक और स्टैंडिंग कमिटी के छठे सदस्य का चुनाव 5 अक्टूबर को करने की घोषणा की है और वह एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने इस आदेश को “असंवैधानिक, शून्य और अवैध” बताया और जोर देकर कहा कि चुनाव 5 अक्टूबर को ही होंगे.

सीएम केजरीवाल ने कही ये बात
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने MCD स्टैंडिंग कमिटी चुनाव पर कहा, “मैं हैरान हूं. MCD सदन केवल मेयर द्वारा बुलाया जा सकता है. उपराज्यपाल सदन नहीं बुला सकते. कल वे कहेंगे कि गृह सचिव संसद सत्र बुलाएगा. इनकी नीयत में खोट है.” उधर, AAP विधायक दिलीप पांडेय ने दिल्ली विधानसभा में भी MCD स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के चुनाव का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, “LG को संविधान की कद्र नहीं है. MCD में जबरन चुनाव कराने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतंत्र और संविधान की हत्या है.”

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है. उन्होंने कहा, “MCD आयुक्त ने LG के निर्देश पर चुनाव कराने का आदेश दिया है, जो अवैध और असंवैधानिक है.” MCD की मेयर शैली ओबेरॉय और AAP ने स्पष्ट किया कि 27 सितंबर को होने वाला चुनाव “अवैध” है और चुनाव 5 अक्टूबर को ही होगा.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...