28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली MCD स्थायी समिति की आखिरी सीट पर BJP का कब्जा, जानिए...

दिल्ली MCD स्थायी समिति की आखिरी सीट पर BJP का कब्जा, जानिए AAP कैंडिडेट को मिले कितने वोट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के स्थायी समिति की आखिर खाली सीट के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। इसमें बीजेपी उम्मीदवार सुंदर सिंह तंवर ने बाजी मार ली है। उन्होंने दिल्ली MCD की स्थायी समिति की आखिरी सीट जीत ली है। इस चुनाव से पहले दिल्ली में काफी सियासी ड्रामा देखने को मिला। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद जहां मतदान प्रक्रिया से दूर रहे, वहीं कांग्रेस पार्षद भी एमसीडी सदन में मौजूद नहीं थे। बीजेपी कैंडिडेट सुंदर सिंह को 115 वोट मिले, जबकि AAP उम्मीदवार निर्मला कुमारी को एक भी वोट नहीं मिला।

पैनल में बीजेपी से पिछड़ी आप
स्थायी समिति एमसीडी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है। इस जीत के साथ, बीजेपी के पास अब पैनल में 10 सदस्य हो गए हैं, जबकि सत्ताधारी AAP के पास केवल आठ सदस्य ही हैं। यह सीट उस समय खाली हुई थी जब बीजेपी पार्षद कमलजीत सहरावत इस साल हुए लोकसभा चुनावों में पश्चिमी दिल्ली से सांसद चुन ली गईं थीं। यह पहली बार था जब चुनाव AAP और कांग्रेस पार्षदों की उपस्थिति के बिना हुआ।

आप कैंडिडेट को मिले 0 वोट
MCD स्थायी समिति की एकमात्र रिक्त सीट के लिए चुनाव आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से कड़ी आपत्ति के बाद हुए। मतदान की प्रक्रिया अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र यादव की उपस्थिति में हुआ, जिन्हें मेयर और डिप्टी मेयर की गैरहाजिरी में पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने MCD आयुक्त को 5 अक्टूबर को स्थायी समिति के छठे सदस्य के लिए चुनाव कराने का निर्देश दिया था। अब अचानक चुनाव होने पर AAP ने इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया।

दिल्ली की मेयर ने चुनाव पर उठाए सवाल
इससे पहले, मेयर शैली ओबराय ने चुनाव प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि दोपहर 1 बजे चुनाव कराने के लिए जारी किया गया आदेश अवैध और असंवैधानिक है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल को सदन के कामकाज में दखल देने का अधिकार नहीं होना चाहिए। शैली ओबराय ने इस चुनाव पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि आप पार्षद चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...