राजगढ।
नगर परिषद में आधार फाउंडेशन द्वारा नगर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है जिसमे गुरूवार को स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन खुजनेर परिषद कार्यालय में किया गया जिसमे डॉ. ऋषिराज रुहेला डॉ. प्रदीप व्यास नीरज पलेरिया लक्ष्मण नागर डॉ. के. एस. यादव ओम प्रकाश नागर के द्वारा सफाई मित्र एवं उनके परिजनो का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। साथ ही चिकित्सक द्वारा संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए सुझाव दिए गए शिविर मे सफाई मित्रो के परिवारजन, परिषद से सीएमओ उमेश शर्मा एवं स्वच्छता नोडल अधिकारी अमित यादव एवं अधिकारीगण कर्मचारीगण एवं आधार फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।
