28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल जल्द खाली करेंगे CM आवास, दिल्ली में यहां हो सकता...

अरविंद केजरीवाल जल्द खाली करेंगे CM आवास, दिल्ली में यहां हो सकता है नया ठिकाना

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, जिन्होंने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, वह जल्द ही सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली कर देंगे. सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में नया आवास खोजा जा रहा है, जो उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा ही था कि वह श्राद्ध पक्ष समाप्त होने और नवरात्र शुरू होने के बाद दिल्ली सीएम का आवास छोड़ देंगे.

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने और दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद 2015 से केजरीवाल मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर रह रहे हैं. जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि एक दशक से अधिक समय तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने अभी तक शहर में अपना घर नहीं खरीदा है.

जंतर-मंतर पर किया था ऐलान
तब उन्होंने कहा था, “कुछ दिनों में मैं सीएम बंगला छोड़ दूंगा. आज, सीएम बने 10 साल बाद, मेरे पास दिल्ली में एक घर भी नहीं है. कई लोग मुझसे कहते हैं कि आप किस तरह के आदमी हैं, आप 10 साल तक सीएम रहे, आप 10 साल में 10 बंगले बना सकते थे.मैंने 10 साल में कुछ नहीं कमाया, सिर्फ आपका प्यार और आशीर्वाद कमाया है. इसी प्यार का नतीजा है कि आज जब मैं सरकारी आवास छोड़ रहा हूं, तो दिल्ली में बहुत से लोग मुझे बिना किराए के अपना घर दे रहे हैं. पितृ पक्ष खत्म होने के बाद और नवरात्र शुरू होते ही मैं सीएम आवास छोड़कर आपके किसी भी घर में आ जाऊंगा और आपके साथ रहना शुरू कर दूंगा.”

पहले गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे केजरीवाल
दिसंबर 2013 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने से पहले केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे. मुख्यमंत्री के तौर पर वे मध्य दिल्ली के तिलक लेन स्थित घर में रहे. फरवरी 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के भारी बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद वे उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास में रहने चले गए.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...