15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा का अपमान, फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने...

कनाडा में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा का अपमान, फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने मूर्ति पर झंडा लगाया

Published on

ओटावा

गाजा का युद्ध पिछले एक साल से चल रहा है। इसी के साथ फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन भी दुनिया भर में हो रहे हैं। इस बीच कनाडा में भी एक प्रदर्शन हुआ। लेकिन इस प्रदर्शन में एक हैरान करने वाली घटना हुई, जब एक महान भारतीय राजा के हाथ में फिलिस्तीन का झंडा थमा दिया गया। कनाडा के ब्रैम्पटन में विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर के एक चौराहे पर महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर चढ़कर उसे खंडित कर दिया गया। इस घटना के बाद से लोगों का घुस्सा भड़क गया है। सोशल मीडिया पर इसे जुड़े कई पोस्ट किए जा रहे हैं।

महाराजा रणजीत सिंह एक महान सिख शासक थे। पंजाब में कई अफगान हमलों को उन्होंने सफलतापूर्वक रोका और देश को हमले से बचाया। महाराजा रणजीत सिंह को अक्सर ‘पंजाब का शेर’ कहा जाता है। वह सिख साम्राज के संस्थापक और पहले शासक थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी की शुरुआत में अपना साम्राज्य बनाया। बचपन में चेचक के कारण उन्होने अपने एक आंख की रोशनी खो दी थी। इसके बावजूद उन्होंने कई युद्ध लड़े और अफगानों और ब्रिटिश को चुनौती दी।

अमेरिका में हुए प्रदर्शन
मिडिल ईस्ट में लगातार संघर्ष बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने इजरायल के लिए अमेरिका के सैन्य समर्थन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दर्जनों प्रदर्शनकारी मंगलवार शाम न्यूयॉर्क शहर के हेराल्ड स्क्वायर में बैनर लेकर नारे लगाते हुए इकट्ठा हुए। इन कार्यकर्ताओं ने इजरायल के खिलाफ हथियारों के प्रतिबंध की मांग की है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इजरायल गाजा की जगह लेबनान पर बम बरसा रहा है। लगातार इजरायली एयर स्ट्राइक लेबनान में तबाही मचा रही है। लोगों ने अपनी तख्तियों पर ‘लेबनान से दूर रहो’ और ‘लेबनान में कोई अमेरिकी-इजरायल युद्ध नहीं’ लिखा हुआ था। मंगलवार की शाम इसी तरह का प्रदर्शन व्हाइट हाउस के बाहर बी देखने को मिला था।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...