15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'यहूदी शासन ने अब तक सबक नहीं सीखा...', नसरल्लाह की मौत पर...

‘यहूदी शासन ने अब तक सबक नहीं सीखा…’, नसरल्लाह की मौत पर बोले ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई

Published on

नई दिल्ली,

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने शनिवार को दुनिया भर के मुसलमानों से अपील की कि वे लेबनान के लोगों के साथ एकजुट हों, क्योंकि उसकी राजधानी बेरूत इजरायली हवाई हमलों की चपेट में है. खामेनेई इजरायल को ‘दमनकारी और दुष्ट शासन’ बताते हुए कहा कि, इसके खिलाफ सभी मुसलमानों को जो भी संसाधन उनके पास हैं, उनका इस्तेमाल करना चाहिए. इजरायली हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद इजरायल और लेबनान के बीच सीधे युद्ध की आशंका बढ़ गई है.

खामेनेई ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, ‘यह सभी मुसलमानों की जिम्मेदारी है कि वे लेबनान के लोगों और हिज्बुल्लाह के साथ खड़े हों और इस दमनकारी और दुष्ट शासन का सामना करने में उनकी मदद करें.’ उन्होंने आगे कहा, यहूदी शासन को यह जान लेना चाहिए कि वे हिज्बुल्लाह की मजबूत संरचना को नुकसान नहीं पहुंचा सकते.

खामेनेई ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा, ‘यहूदी शासन, जिसने गाजा में एक साल से चल रहे अपने अपराधी युद्ध से कुछ नहीं सीखा, अब भी नहीं समझता कि महिलाओं, बच्चों और निर्दोष नागरिकों का नरसंहार प्रतिरोध की मजबूत ताकत को घुटनों पर नहीं ला सकता.’ उन्होंने प्रतिरोध की सारी ताकतों से हिज्बुल्लाह का समर्थन करने का भी आह्वान किया.

शनिवार को इजरायली सेना ने दावा किया कि उन्होंने हिज्बुल्लाह के नेता नसरल्लाह को बेरूत हवाई हमलों में मार गिराया. इजरायली सेना के अनुसार उन्होंने बेरूत में हिज्बुल्लाह के मुख्यालय को निशाना बनाया था, जहां नसरल्लाह एक बंकर में छिपा हुआ था. बाद में हिज्बुल्लाह ने भी नसरल्लाह के मौत की पुष्टी की. खामेनेई को सुरक्षा कारणों से एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.

बेरूत के दक्षिणी इलाके में हुए इजरायली हवाई हमलों से कई इमारतें तबाह हो गईं, जिसमें दहीयेह क्षेत्र, जो हिज्बुल्लाह का गढ़ माना जाता है, विशेष रूप से प्रभावित हुआ है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...