17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़जीवन में परोपकार और सेवा के काम करते रहे— कृष्णा गौर

जीवन में परोपकार और सेवा के काम करते रहे— कृष्णा गौर

Published on

— राजीव नगर में रक्तदान शिविर आयोजित

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) कृष्णा गौर ने कहा कि जब किसी की जिंदगी बचती है तो उस व्यक्ति को भी पूरे परिवार की दुआएं मिलती हैं, वे प्राइम-वे हायर सेकेंडरी स्कूल राजीव नगर में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सही अर्थों में मेरे जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से जन्मदिन को सफल और सार्थक कर दिया, जितने लोग रक्तदान करेंगे, वह किसी की जिंदगी बचाने का काम करेंगे। इस तरह के आयोजन स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी परोपकार के कार्य से जोड़ती हैं। जीवन में जितना हम मदद करेंगे, जितना परोपकार करेंगे उतना हम प्रभु के आशीर्वाद पाने के हकदार भी होंगे, इसलिए हम अपने जीवन में लगातार परोपकार और सेवा के काम करते रहे। शिविर में नेत्र परीक्षण, रक्तदान शिविर, दंत परीक्षण, नियमित परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

हायर सेकेंडरी स्कूल राजीव नगर भोपाल में यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विवेकानंद शाखा और सेवा सदन आई हॉस्पिटल की मदद से आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय पार्षद ममता विश्वकर्मा, पार्षद छाया ठाकुर, प्रदीप लोधी, स्कूल की प्राचार्य सुनीता मंडलोई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद थे। मंत्री श्रीमती गौर ने डॉक्टरों की टीम और रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया, साथ ही बच्चों को फल वितरित किए।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...