17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़“हिंदी देश को एक सूत्र में पिरो रही है”– टी. सौम्या

“हिंदी देश को एक सूत्र में पिरो रही है”– टी. सौम्या

Published on

— बीएचईएल हरिद्वार में ‘बात मेरे मन की’ कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार में मनाए जा रहे राजभाषा उत्सव-2024 के उपलक्ष्य में कर्मचारियों के परिजनों हेतु ‘बात मेरे मन की’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल लेडीज क्लब, हरिद्वार की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा तथा लेडीज क्लब की पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती टी. सौम्या ने कहा कि हिंदी के प्रति अपनी रूचि और समर्पण को दर्शाने के लिए कर्मचारियों को अनेक अवसर मिलते हैं परंतु परिजनों के लिए यह पहला मौका है। उन्होंने कहा कि आज हिंदी विभिन्न भाषा-भाषियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। श्री अगस्टिन खाखा ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि प्रभावी राजभाषा कार्यान्वयन तथा संस्थान की उन्नति में हमारे परिवारों की भी अहम भूमिका है।

वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार ने कार्यक्रम के उद्देश्य तथा रूपरेखा से सभी को परिचित कराया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में बीएचईएल कर्मचारियों के लगभग 30 परिजनों ने कविता, कहानी, संस्मरण आदि के माध्यम से अपने मन की बात साझा की। सभी प्रतिभागियों को श्रीमती टी. सौम्या ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पार्थ सारथी गौड़ा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशी सिंह द्वारा कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राजभाषा तथा मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...