28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिमल्लिकार्जुन खरगे की बिगड़ी तबीयत तो पीएम मोदी ने किया फोन, जानें...

मल्लिकार्जुन खरगे की बिगड़ी तबीयत तो पीएम मोदी ने किया फोन, जानें क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बातचीत की। पीएम मोदी ने खरगे से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। कांग्रेस अध्यक्ष करगे रविवार को जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हुए थे। जसरोटा में चुनाव प्रचार के दौरान मंच पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद जैसे-तैसे उन्होंने खुद को संभाला।

इतने में पार्टी के अन्य नेता भी उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्हें सोफे पर बिठाकर कुछ लोग उन्हें हवा करने लगे। उनके जूते भी खोल दिए गए। बाद में उनकी हालत स्थिर हुई। पीएम मोदी को भी इस बात की जानकारी मिली। ऐसे में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का हाल जानने के लिए उनसे बातचीत की।

रैली में पीएम पर बोला था हमला
इसी जनसभा में खरगे ने पीएम के खिलाफ हमला बोला था। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी को सत्ता से बाहर न कर दूं, तब तक मैं नहीं मरूंगा। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मोदी जी बेवजह जम्मू-कश्मीर आकर युवाओं के लिए झूठे आंसू बहा रहे हैं। वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने युवाओं के हित के लिए कई कदम उठाए, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में महज युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला है।

राजनीतिक मतभेद के बीच शिष्टाचार
हालांकि रैली में खरगे ने जोरदार राजनीतिक बयान दिए, लेकिन मोदी की तरफ उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करना राजनीतिक तनाव के बीच शिष्टाचार का एक उल्लेखनीय उदाहरण है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने बेरोजगारी के मामले में 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जम्मू-कश्मीर के सरकारी विभागों में 65 फीसद पद रिक्त हैं। इन सभी पदों पर बाहरी लोगों की नियुक्ति की जा रही है, लेकिन यहां के मूल लोगों की अनदेखी हो रही है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...