— जिम्मेदारों को नहीं परवाह, राहगीर और रहवासी परेशान
भोपाल।
इंद्रपुरी ए सेक्टर के रहवासी और राहगीर बीते दो साल से रोड पर बहते पानी और गडृढों में जलभराव के बीच आवाजाही कर रहे हैं। यहां स्थित बडे खादय संस्थानों द्वारा पानी रोड पर बहाया जा रहा है। जो रोड पर भर रहा है। यह पानी बहकर रोड पर भर रहा है और घरों के सामने एकत्र होने से मच्छरों की संख्या बढ रही है। इससे गंभीर बीमारियों के फैलने का भय लोगों को सता रहा है। रहवासियों का कहना है कि इस समस्या का जल्द निराकरण होना चाहिए।
