13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीय'उन्हें सैलरी क्यों नहीं मिल रही? व्हाट इज दिस?', सुप्रीम कोर्ट का...

‘उन्हें सैलरी क्यों नहीं मिल रही? व्हाट इज दिस?’, सुप्रीम कोर्ट का बिहार सरकार से सवाल, प्रमोशन के बाद से जज को नहीं मिला वेतन

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पटना हाईकोर्ट के जज रुद्र प्रकाश मिश्रा के महीनों से वेतन ना मिलने के मामले पर गंभीर रुख अपनाया है। अदालत ने बिहार सरकार से कहा कि वह जल्द ही वेतन जारी करें। जज रुद्र प्रकाश मिश्रा को सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाता न होने की वजह से पिछले दस महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। इस मामले पर सुनवाई सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच कर रही थी। बेंच ने कहा कि किसी भी जज से बिना वेतन का भुगतान किए काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

अदालत ने क्या कहा?
सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “किसी भी जज से वेतन के भुगतान के बिना काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।” जस्टिस रुद्र प्रकाश मिश्रा 4 नवंबर, 2023 को जिला न्यायपालिका से पटना उच्च न्यायालय में प्रमोट हुए थे। तब से ही उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है क्योंकि उनके पास जीपीएफ खाता नहीं है, जो उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के वेतन जारी करने की एक शर्त है। ट्रायल कोर्ट के जज न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के अंतर्गत आते हैं और इस वजह से उनके पास जीपीएफ खाते नहीं होता है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शुक्रवार तक का समय मांगा और आश्वासन दिया कि तब तक यह मुद्दा सुलझ जाएगा। अदालत ने बिहार सरकार को निर्देश दिया कि वह उस तिथि से सभी लंबित वेतन और बकाया का भुगतान करे जिस तिथि से वह हकदार थे और एक अस्थायी सामान्य भविष्य निधि खाता खोला जाए। जस्टिस मिश्रा ने अपना जीपीएफ खाता खोलने और अपना वेतन जारी करने के लिए न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके बाद पीठ ने केंद्र और बिहार सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा था।

Latest articles

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...