21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedअडानी और केन्या सरकार के 'गुप्त' समझौते का खुलासा पड़ा भारी! बातचीत...

अडानी और केन्या सरकार के ‘गुप्त’ समझौते का खुलासा पड़ा भारी! बातचीत उजागर करने वाले ने बताया जान का

Published on

नई दिल्ली:

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की कथित बातचीत का खुलासा करने वाले शख्स को अपनी जान का खतरा है। इस शख्स का नाम नेल्सन अमेन्या (Nelson Amenya) है। इस शख्स ने अडानी और केन्या सरकार के बीच एयरपोर्ट की लेकर हुई कथित गुप्त बातचीत का खुलासा किया था। अमेन्या के इस खुलासे के बाद काफी हंगामा हुआ था। अमेन्या ने कहा कि उन्हें इस खुलासे का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें डर है कि केन्या सरकार की ओर से उनकी जान को खतरा है।

पहले जानें क्या है मामला
अडानी ने केन्या के प्रमुख एयरपोर्ट जोमो केन्याटा (JKIA) के रखरखाव को लेकर केन्या सरकार के साथ बातचीत की थी। JKIA अफ्रीका के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। लेकिन यहां अक्सर बिजली जाती रहती है। साथ ही इसकी छतों से पानी भी टपकता रहता है। ऐसे में इसकी मरम्मत की जरूरत है।

अडानी ने इस एयरपोर्ट में 1.85 बिलियन डॉलर के निवेश की पेशकश की थी। न्यूज एजेंसी AFP की एक खबर के अनुसार इस बातचीत पूरी तरह से सीक्रेट रखने पर भी बात हुई थी। ऐसे में जाहिर तौर पर अन्य बोलियों को आमंत्रित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया।

अमेन्या में जुलाई में खोले राज
व्हिसलब्लोअर अमेन्या ने इस बातचीत से जुड़े पेपर जुलाई में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शेयर किए थे। इन डॉक्यूमेंट्स से पता चला कि अडानी ग्रुप इस एयरपोर्ट को 30 साल के लिए पट्टे पर लेने के लिए कई महीने से बातचीत कर रहा था।अमेन्या ने एएफपी को बताया कि शर्तों के कारण वे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। अडानी 30 साल के पट्टे के बाद भी हवाई अड्डे में 18 फीसदी इक्विटी रखना चाहते थे।

बाद में मच गया था हंगामा
अमेन्या के इस खुलासे के बाद काफी हंगामा मच गया था। इस कारण एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। साथ ही इस बातचीत को लेकर संसदीय जांच की सिफारिश की थी। अडानी की ओर से पेश की गई निवेश की रकम को काफी कम बताया गया। इस डील का विरोध करने वालों का कहना है कि एयरपोर्ट की स्ट्रेटेजिक वैल्यू को देखते हुए यह बहुत कम है। इसकी फीस केन्या के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 5 फीसदी है।

अपनी सुरक्षा को लेकर क्या कहा अमेन्या ने?
अमेन्या केन्या के नागरिक हैं और फ्रांस में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। अमेन्या का कहना है कि उस बातचीत का खुलासा करने के बाद उन्हें कई मोर्चें पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके इस खुलासे के बाद केन्या के आपराधिक जांच निदेशालय ने कार्रवाई शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि निदेशालय ने उनकी कार्बन क्रेडिट फर्म को पत्र लिखकर उन पर नकली क्रिप्टोकरेंसी बेचने का आरोप लगाया। वह इस फर्म के को-फउंडर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके विरोधी फ्रांसीसी वकीलों के माध्यम से उन तक पहुंच चुके हैं और उन्हें चुप रहने का आदेश दे चुके हैं।

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...