13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयसुरक्षित स्थानों पर चले जाएं... इजरायल में भारतीयों के लिए अलर्ट जारी,...

सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं… इजरायल में भारतीयों के लिए अलर्ट जारी, भारत सरकार चुस्त

Published on

नई दिल्ली

ईरान ने इजरायल के तेल अवीव पर मिसाइलों से हमला कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने इजरायल पर 200 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। इससे पहले ईरान के हमले को लेकर अमेरिका ने अलर्ट दिया था। इस अलर्ट के मद्देनजर भारत ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की। इस ऐहतियाती एडवाइजरी में भारत ने वहाँ रह रहे भारतीयों को सुरक्षित जगह रहने का आग्रह किया है।

भारत ने कहा है कि इजरायल में भारतीय एम्बेसी वहां के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है एयर हालत पर नजर रखी जा रही है। भारत ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इजरायल में 32 हजार भारतीय रह रहे हैं। खबर है कि ईरान के मिसाइल हमले से पहले सभी नागरिक बम शेल्टर्स में चले गए हैं।

इजरायल के समर्थन में अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी सेना को ईरानी हमलों के खिलाफ इजरायल की रक्षा में सहायता करने और इजरायल को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को मार गिराने का निर्देश दिया है। इससे पहले एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया गया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल पर मिसाइल दागने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि तेहरान किसी भी जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

अमेरिका ने किया था अलर्ट
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब लेबनान में तेहान समर्थित हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल लगातार हवाई कार्रवाई कर रहा है। हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका मंडरा रही है, जबकि अमेरिका ने इजरायल को आगाह किया था कि खामेनेई शासन उस पर हमला कर सकता है।

पीएम मोदी ने की थी नेतन्याहू से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि दुन‍िया में आतंकवाद व युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता को संबोधित किया था। उन्होंने ईरान के शासक की आलोचना करते हुए कहा था कि ईरान का शासन आपको दबा रहा है। ऐसा करके इस पूरे क्षेत्र को युद्ध की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही है। ईरान के शासक का प्राथमिक उद्देश्य जनता का कल्याण नहीं, बल्कि लेबनान और गाजा में युद्ध में पैसा बर्बाद करना है।

Latest articles

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...