17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल गरबा महोत्सव: जम्बूरी मैदान पर छह दिन तक टीवी अभिनेत्रियों की...

भोजपाल गरबा महोत्सव: जम्बूरी मैदान पर छह दिन तक टीवी अभिनेत्रियों की रहेगी धूम

Published on

— रश्मिी देसाई, अक्षरा सिंह और सौम्या टंडन के गीतों पर झूमेगा शहर

भोपाल।

राजधानी के जम्बूरी मैदान पर 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले भोजपाल गरबा महोत्सव में मुम्बई से टीवी कलाकार धूम मचाने आ रही हैं। टीवी अभिनेत्री रश्मिी देसाई, भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री अक्षरा सिंह और टीवी अभिनेत्री सौम्या टंडन की गरबा, डांडिया और देवी गीतों पर शहरवासी देवी आराधना करेंगे। जम्बूरी मैदान पर 500 से अधिक प्रशिक्षित महिला-पुरुष गरबा डांडिया नृत्य करेंगे।

गुजरात के विशेषज्ञ ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षणार्थी दो दिन ग्राउंड रिहर्सल के बाद 5 से 10 अक्टूबर तक मुख्य आयोजन में प्रस्तुति देंगे। भोजपाल गरबा महोत्सव के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि इस बार भोपाल में होने वाले अब तक के गरबे से इतर एडवांस गरबा होगा। दो दिन की ग्राउंड पै्रक्टिस और 6 दिन का मुख्य आयोजन होगा। प्रतिभागियों को 5 स्टाइल गरबा, 5 स्टाइल डांडिया और दो स्टाइल तीन ताली, टिमली, भाई-भाई के साथ ही फ्री स्टाइल, का प्रशिक्षण दिया गया है।

आधार कार्ड से होगी एंट्री
भोजपाल गरबा महोत्सव के संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि यह पूरा आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक होगा। यहां माता रानी की आराधान के लिए आने वाले लोगों को आधार कार्ड और आईडी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि गरबा महोत्सव में मुंबई के सेलिब्रिटी और टीवी एक्टर धूम मचाने आ रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...