28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिवाहन मालिक ध्यान दें! फायदे की स्कीम लाई है दिल्ली सरकार, नई...

वाहन मालिक ध्यान दें! फायदे की स्कीम लाई है दिल्ली सरकार, नई गाड़ी लेते वक्त करें यह काम

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के लोगों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। अब, आप पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करवाने के बाद नई गाड़ी लेते वक्त अच्छी-खासी छूट का फायदा उठा सकते हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से मोटर व्हीकल टैक्स पर छूट देने की योजना को मंजूरी मिल गई है। इस योजना की खास बात यह है कि सर्टिफिकेट आफ डिपॉजिट (सीओडी) जारी होने के बाद अगले तीन साल तक वह मान्य रहेगा। दिल्ली सरकार अब दिल्लीवालों को पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करवाने पर नई गाड़ियों की खरीद में ‘मोटर व्हीकल टैक्स’ पर छूट देगी।

सीएम आतिशी ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री आतिशी से इस योजना की मंजूरी मिल चुकी है और बहुत जल्द इसे अधिसूचित भी कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत नए कमर्शियल और नॉन कमर्शियल गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के दौरान रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी में पुराने स्क्रैप किए गाड़ी के ‘सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट’ (सीओडी) जमा करवाने पर लोगों को मोटर व्हीकल टैक्स में छूट मिलेगी। इस योजना के तहत नए नॉन-ट्रांसपोर्ट पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी चालित वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर मोटर व्हीकल टैक्स में 20 प्रतिशत और ऐसे डीजल चालित वाहनों के लिए छूट 15 प्रतिशत होगी।

ट्रांसपोर्ट (कमर्शियल) में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी चालित वाहनों को मोटर व्हीकल टैक्स में 15 प्रतिशत और ऐसे नए डीजल चालित वाहनों के लिए 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी।उल्लेखनीय है कि ‘सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट’ (सीओडी) जारी होने के तीन साल तक मान्य रहेगा। इस योजना के बाद दिल्ली में लोगों को पुराने वाहन को स्क्रैप करवाने और नए वाहन लेने में काफी ज्यादा सहूलियत होगी। उन्हें अच्छा-खासा डिस्काउंट भी मिलेगा।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...