28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'राम से तुलना करने वाले एक महल छोड़ दूसरे में रहने…', केजरीवाल...

‘राम से तुलना करने वाले एक महल छोड़ दूसरे में रहने…’, केजरीवाल के नए आवास को लेकर स्वाति मालीवाल का हमला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फिरोजशाह रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। यह पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का है। केजरीवाल और उनका परिवार शुक्रवार को सिविल लाइंस में मौजूद मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सीएम आवास छोड़ने को लेकर उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने तंज कसा है।

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा,’एक थे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, जिन्होंने महल छोड़ वन में 14 साल गुज़ारे। नारी सम्मान के लिए रावण जैसे शक्तिशाली राक्षस से युद्ध किया। आज कल जो लोग अपनी तुलना प्रभु श्री राम से करवाते हैं, महा त्याग बताकर एक महल छोड़ दूसरे महल में रहने जाते हैं। माया के पीछे आदर्श भूल जाते हैं। नारी पर वार करने वाले को बचाते हैं, इसी में सुकून पाते हैं। हे राम!’

सीएम अरविंद केजरीवाल आज होंगे शिफ्ट
आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद में लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर मौजूद बंगला नंबर पांच पर चले जाएंगे। अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ इस बंगले में रहेंगे। यह आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के पास में ही मौजूद है और आधिकारिक तौर पर पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है। इतना ही नहीं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी नया पता मिल गया है। वह आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आवास में शिफ्ट हो रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केजरीवाल शुक्रवार को पंजाब के आप सांसद अशोक मित्तल के फिरोजशाह रोड पर मौजूद आवास में चले जाएंगे। सौरभ भारद्वाज ने यह भी बताया पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को सांसदो, विधायकों और पार्षदों समेत कई पार्टी नेताओं ने उन्हें अपने मकान देने की पेशकश की थी।

मित्तल ने जाहिर की खुशी
अरविंद केजरीवाल को अपना आवास देने पर आप सांसद मित्तल ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने वीडियो मैसेज में कहा, “जब उन्होंने (केजरीवाल) मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, तो मुझे पता चला कि उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। मैंने उन्हें अपने दिल्ली आवास पर अतिथि के रूप में आमंत्रित किया और मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि उन्होंने मेरा अनुरोध स्वीकार कर लिया है।”

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...