28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिजम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने की संभावनाएं टटोलेगी BJP, छोटी पार्टियॉ को जोड़ने...

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने की संभावनाएं टटोलेगी BJP, छोटी पार्टियॉ को जोड़ने पर हो रहा काम

Published on

नई दिल्ली,

सी वोटर के एक्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है. हालांकि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के आगे रहने की भविष्यवाणी है लेकिन किसी भी एक राजनीतिक दल को अपने दम पर बहुमत मिलने की संभावना नहीं है. सी वोटर के एक्जिट पोल में बीजेपी को 27 से 32 सीटें तक मिलने की भविष्यवाणी है और ऐसे में बीजेपी सबसे बडे दल के रूप में उभरने की स्थिति में सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाशने में जुट गई है.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी कई निर्दलियों और छोटी पार्टियों के नेताओं से संपर्क में है. बीजेपी ने पर्दे के पीछे से उन्हें समर्थन भी दिया था. पार्टी ने घाटी में इस बार सभी सीटों पर न लड़ने का फैसला इसी रणनीति के तहत किया था.

जहां 2014 में बीजेपी ने 75 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे इस बार पार्टी ने 62 सीटों पर ही चुनाव लड़ा. बीजेपी नेताओं के मुताबिक अगर पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरती है तो ऐसे में बिना देरी किए निर्दलीय और छोटी पार्टियों से जीते विधायकों के बूते सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.

जम्मू में क्लीन स्वीप की उम्मीद
बीजेपी को उम्मीद है कि जम्मू क्षेत्र में वह पिछली बार की ही तरह स्वीप करेगी. पिछले चुनाव में बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं. इस बार उसका अपना आकलन है कि उसकी संख्या बढ़ कर 28-35 तक हो सकती है. हालांकि कुछ नेता यह मानते हैं कि अगर टिकट बंटवारे में गड़बड़ी नहीं होती तो यह संख्या और भी बढ़ सकती थी. ठीक से टिकट न बांटने के कारण बीजेपी को जम्मू क्षेत्र में कुछ सीटों पर बगावत का सामना करना पड़ा और ऐसे में उन सीटों पर उसे नुकसान भी हो सकता है.

पांच मनोनीत विधायक भी रणनीति का हिस्सा
बीजेपी की नजरें कांग्रेस के कुछ बागियों पर भी है. जिन बागी उम्मीदवारों के जीतने की संभावना है, पार्टी उनसे संपर्क में है. हालांकि बीजेपी को जानकारी मिली है कि कांग्रेस भी अपने बागियों से संपर्क में है. बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा है पांच मनोनीत विधायक. नए कानून के मुताबिक जम्मू कश्मीर विधानसभा में पांच सदस्यों का मनोनयन उपराज्यपाल के द्वारा किया जाएगा.

निर्वाचित सदस्यों की ही भांति इन्हें भी मतदान समेत सभी अधिकार प्राप्त होंगे. मनोनय के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा की संख्या बढ़ कर 95 और बहुमत का आंकड़ा 48 हो जाएगा. ऐसे में बीजेपी की कोशिश होगी कि मनोनयन के माध्यम से अपनी संख्या बढ़ाई जाए.

बीजेपी बनाएगी सरकार- चुग
बीजेपी के महासचिव और जम्मू-कश्मीर के संगठन प्रभारी तरुण चुग का मानना हैं कि सभी एक्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में बीजेपी सबसें बड़ी सीट दी गई हैं ,लेकिन बीजेपी के लिए चुनाव परिणाम एग्जिट पोल से और ज़्यादा बेहतर रहने वाले हैं. तरुण चुग के अनुसार बीजेपी जम्मू-कश्मीर में सरकार बनायेगी.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...