25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'कल सौरभ भारद्वाज नहीं, इस देश का जनतंत्र बीजेपी के पैरों पर...

‘कल सौरभ भारद्वाज नहीं, इस देश का जनतंत्र बीजेपी के पैरों पर कराह रहा था’, मार्शल नियुक्ति पर गरजे केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरा उन्होंने बीजेपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए साथ ही बीजेपी को गरीब विरोधी पार्टी बताया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, बीजेपी गरीब आदमियों की नौकरी छीन रही है.

बस मार्शल के मुद्दे पर बोले केजरीवाल
इन्होंने 15 हजार सैलरी पाने वाले बस मार्शल को हटाकर बेरोजगार कर दिया. इन्होंने पर्ची बनाने वाले हजार लोगों को हटा दिया. मैं जेल में था तो पता चला कि कई सफाई करने वालों को भी इन लोगों ने हटा दिया है. ये आपका हित सोचने वाले पार्टी नहीं है. आपका हित सोचने वाली पार्टी हम हैं.

इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज की एक दिन पहले की घटना का जिक्र किया और कहा कि, उन्होंने मार्शलों की बहाली को लेकर बीजेपी नेताओं के पैर पकड़ लिए. केजरीवाल ने कहा कि, 62 सीट जीतने वाली पार्टी का नेता 8 सीटें जीतने वाली पार्टी के पैरों में गिर गया. केजरीवाल ने कहा कि, ‘कल सौरभ भारद्वाज नहीं, इस देश जनतंत्र बीजेपी के पैरों पर कराह रहा था.’

कल क्या हुआ था?
दरअसल, शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, आम आदमी पार्टी और बीजेपी विधायकों के साथ बस मार्शलों की बहाली को लेकर कैबिनेट नोट सौंपने और उस पर मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय पहुंचीं थीं. आम आदमी पार्टी का कहना है बीजेपी विधायक सचिवालय से भागने लगे, लेकिन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनके पैर पकड़कर रोका.

AAP ने कहा कि बस मार्शलों की बहाली के लिए बीजेपी विधायकों के सामने कैबिनेट नोट पास करने के बाद उस नोट को लेकर एलजी के पास सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक गए. इस दौरान बीजेपी विधायकों ने भागने का पूरा प्रयास किया लेकिन मंत्री सौरभ भारद्वाज और AAP नेताओं ने उन्हें भागने नहीं दिया. AAP ने कहा कि CM आतिशी खुद BJP विधायक की गाड़ी में बैठकर LG House इसलिए गईं, ताकि बीजेपी विधायकों को भगाने का कोई भी मौका न मिले.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...