25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिरेवड़ी का पैकेट और निशाने पर पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल के इस...

रेवड़ी का पैकेट और निशाने पर पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल के इस अंदाज से दिल्ली का सियासी पारा हाई

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार अपने ही अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल जनता की अदालत में शामिल हुए। केजरीवाल ने जनता के बीच 6-6 रेवड़ियों वाले पैकेट बंटवाए। इस पैकेट के जरिए भी आम आदमी पार्टी की ओर से निशाना साधा गया। बीजेपी और खासकर प्रधानमंत्री की ओर से कई बार रेवड़ी कल्चर का जिक्र चुनाव प्रचार के दौरान किया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आज तक आपको 6 रेवड़ियां बांटी हैं। जल्द ही सातवीं रेवड़ी भी बांटेंगे। मैंने जनता का पैसा अपने दोस्तों में नहीं बांटा, बल्कि उससे जनता को ही सुविधाएं दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं तो केवल हलवाई हूं, इस रेवड़ी में चीनी, तिल, इलायची, घी, सब जनता का है।

अरविंद केजरीवाल की ओर दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार शुरू है। केजरीवाल ने कहा कि आज मैं आपके सामने कसम खाकर जा रहा हूं कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर रहेंगे, दिल्ली को एलजी के राज से मुक्ति दिलाकर रहेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जनता का राज लाकर रहेंगे। इस दौरान लोगों को पर्चे बांटे गए जिन पर रेवड़ी के जरिए पार्टी की ओर से अपनी बात कही गई। अरविंद केजरीवाल के फोटो वाले इस पर्चे में इन बातों का जिक्र था-

केजरीवाल की 6 मुफ्त रेवड़ी
1.मुफ्त बिजली
2.मुफ्त पानी
3.बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा
4.महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
5.मुफ्त विश्वस्तरीय शिक्षा
6मुफ्त दवा और इलाज

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली में चुनाव से पहले एनडीए शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देने की चुनौती देता हूं, अगर उन्होंने ऐसा किया तो बीजेपी के लिए प्रचार करूंगा। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी गरीब विरोधी है उसने दिल्ली में बस मार्शल, डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटाया, होमगार्ड का वेतन रोका। दिल्ली में लोकतंत्र नहीं है, दिल्ली में उपराज्यपाल का राज है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...