11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिबारिश में डैमेज हुई 89 सड़कों की होगी रिकारपेटिंग, जारी किए गए...

बारिश में डैमेज हुई 89 सड़कों की होगी रिकारपेटिंग, जारी किए गए 74 टेंडर, बोलीं आतिशी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के साथ सोमवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान दोनों ने बीजेपी पर दिल्ली के कामकाज रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में अब रुके हुए काम युद्धस्तर पर चालू हुए हैं. सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. आतिशी ने कहा कि एक हफ्ते में 1400 किमी सड़कों की मुआयना किया गया है. बारिश की वजह से खराब हुईं 89 सड़कों की रिकारपेंटिंग होगी. इसके लिए 74 टेंडर जारी किए गए हैं.

जानें क्या बोलीं सीएम आतिशी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी ने कहा कि साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल को 6 महीने तक जेल में रखा गया. उन्हें जेल में रखने के पीछे केंद्र सरकार का मकसद दिल्ली के विकास कार्यों को रोकना था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की साजिशों को नाकाम कर दिया है. अब दिल्ली सरकार सड़कों की मरम्मत को लेकर युद्धस्तर पर काम कर रही है. सीएम आतिशी ने बताया कि एक हफ्ते के भीतर करीब 1400 किमी की सड़कों का मुआयना किया गया है. डेटा को पीडब्लूडी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. सड़की की मरम्मत का काम जारी है.

क्या बोले अरविंद केजरवाल
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेल से आने के बाद मैंने और आतिशी ने दिल्ली की सड़कों का मुआयना किया है. उन्होंने (बीजेपी) सड़कों का रोकने की कोशिश की. लेकिन मैंने सीएम आतिशी से कहा कि वो इसको प्राथमिकता से देखें. मुझे खुशी है कि अब दिल्ली में तेजी से काम हो रहा है.

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जो सुविधाएं हमने पिछले 10 साल में लोगों को दी हैं वह देश के किसी भी राज्य में नहीं हैं. लेकिन बीजेपी हमारी सरकार को अस्थिर करना चाहती है. एक के बाद एक फर्जी केस हमपर लगाए गए. आज भी संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी हो रही है. बता दें कि ईडी की टीम आज राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी करने के लिए पहुंची है. इसको लेकर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत आप के कई नेताओं ने बीजेपी की आलोचना की है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर शोक की लहर; पूर्व गृह मंत्री सहित दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि...