9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिमनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED के...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED के छापे, सिसोदिया बोले- तोता-मैना को फिर खुला छोड़ दिया

Published on

लुधियाना

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के लुधियाना और गुरुग्राम स्थित घर पर ईडी ने छापेमारी की है। संजीव अरोड़ा का अपना बिजनेस है। आरोप है कि उन्होंने जालसाजी कर जमीन अलॉट कराई है। उसी सिलसिले में यह छापेमारी हो रही है। इस रेड को लेकर आम आदमी पार्टी भड़ उठी। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे किसी भी हमले से नहीं डरेंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरी शिद्दत से पीएम मोदी की एजेंसियां लगी हुई हैं, एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में। आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे, लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले न रुकेंगे, ना बिकेंगे, न डरेंगे।

संजय सिंह ने भी बोला हमला
आप सांसद संजय सिंह ने भी छापेमारी को लेकर केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे हैं मोदीजी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। SC ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा। ये एजेंसियां कोर्ट को नहीं मानती, सिर्फ अपने आका की मानती हैं। लेकिन मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है।’

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...