11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराजनीतिभारत ने तो हमेशा निभाया पड़ोसी होने का दायित्व… मुइज्जू के सामने...

भारत ने तो हमेशा निभाया पड़ोसी होने का दायित्व… मुइज्जू के सामने बोले PM मोदी

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की है। उस मुलाकात के बाद उन्होंने एक जारी बयान में कहा है कि भारत ने हमेशा से ही पड़ोसी होने का दायित्व निभाया है। पीएम मोदी ने जोर देकर बोला है कि भारत के मालदीव के साथ रिश्ते सदियों पुराने हैं, दोनों एक दूसरे के घनिष्ठ मित्र हैं। यह भी कहा गया है कि जो सहायता भारत अभी दे रहा है, वो आगे भी जारी रहने वाली है।

पीएम मोदी ने क्या बोला?
पीएम मोदी ने जारी बयान में कहा कि हमने रक्षा और सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। एकथा हार्बर प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है…इंडियन ओसियन रीजन में स्थिरता और समृद्धि के लिए हम मिलकर काम करेंगे। कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में फाउंडिंग मेंबर के रूप में जुड़ने के लिए मालदीव का स्वागत है। हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और सागर विजन में मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है।

वैसे पीएम मोदी ने तो कई मुद्दों का जिक्र किया ही, राष्ट्रपति मुइज्जू ने भी बड़ी बात कही। वे कहते हैं कि हम एक व्यापक विजन दस्तावेज पर सहमत हुए हैं, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय करेगा। व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के विजन में विकास सहयोग, व्यापार और आर्थिक भागीदारी, डिजिटल और वित्तीय पहल, ऊर्जा परियोजनाएं, स्वास्थ्य सहयोग के साथ-साथ समुद्री और सुरक्षा सहयोग शामिल हैं।

मालदीव क्यों चाहता भारत से मदद?
अब जानकारी के लिए बता दें कि भारत पहले ही मालदीव को 1.4 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद दे चुका है, वो सहायता वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और दूसरे विकास कार्यों के लिए थी। लेकिन अभी भी मालदीव पर संकट खत्म नहीं हुआ है, उसकी आर्थिक हालत पतल ही चल रही है, इस वजह से उसे और मदद की आस है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...