25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिमुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हुईं दिल्ली की नई सीएम आतिशी, कर्मचारियों के...

मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हुईं दिल्ली की नई सीएम आतिशी, कर्मचारियों के साथ की पहली बैठक

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, सीएम आवास में शिफ्ट हो गई हैं। सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास में आने के बाद उन्होंने सोमवार को पहली बैठक भी की। यह बैठक सीएम और सीएम आवास के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच हुई। यह वही सीएम आवास है, जिसमें पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे।

आतिशी सीएम हाउस में शिफ्ट
आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि बतौर मुख्यमंत्री आतिशी अब इसी आवास में रहेंगी। पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए आतिशी सीएम हाउस में शिफ्ट हुई हैं। अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली और अब वह सीएम आवास में शिफ्ट हो गई हैं।

क्या बोली आम आदमी पार्टी?
आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को मुख्य तौर पर दो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उनकी पहली जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल को दोबारा दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। दूसरी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली फ्री बिजली-पानी और अस्पताल जैसी जन सुविधाओं को बरकरार रखना है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास से लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर बने बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। यह सरकारी आवास, पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित है।

दिल्ली शराब नीति में अरविंद केजरीवाल आरोपी बनाए गए, जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने जनता की अदालत में जाने का निर्णय लिया है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...