9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराजनीतिजयराम रमेश ने लगाया डेटा अपडेट में देरी का आरोप, EC ने...

जयराम रमेश ने लगाया डेटा अपडेट में देरी का आरोप, EC ने दिया मिनट-टू-मिनट का डिटेल में जवाब

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) पर अपनी वेबसाइट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों के नवीनतम रुझानों को अपडेट करने में ‘जानबूझकर’ देरी करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए ‘पुराने’ और ‘भ्रामक’ रुझान साझा कर रहा है, जैसा कि इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनावों के दौरान हुआ था.

जयराम रमेश के इन आरोपों पर ECI ने डेटा अपडेशन के मिनट-टू-मिनट डिटेल के साथ जवाब दिया. ECI ने कहा, ‘कांग्रेस की ओर से इसी तरह के आरोप 4 जनू, 2024 को भी लगाए गए थे, जिस दिन लोकसभा चुनावों के नतीजे आ रहे थे. आयोग ने इन आरोपों को निराधार और गलत पाया था और इनका खंडन किया था. यह पहले भी स्पष्ट किया जा चुका है कि वोटों ​की गिनती कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स के नियम 60 के तहत, पहले से निर्धारित काउंटिंग सेंटरों पर होती है. आयोग द्वारा नामित अधिकारी मतगणना की लगातार निगरानी करते हैं.’

चुनाव आयोग ने आगे कहा, ‘आपने ईसीआई की वेबसाइट पर हरियाणा चुनाव रिजल्ट के आंकड़ों के अपडेशन में देरी का आरोप लगाया. हम आपको बताना चाहते हैं कि कानूनी प्रावधानों के मुताबिक हर सीट पर पड़े वोटों की गिनती, वहां चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और पार्टियों द्वारा नामित पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में होती है. डेटा अपडेशन में देरी के आपके बेबुनियाद आरोपों के समर्थन में हमें कोई भी सबूत या रिकॉर्ड नहीं मिला है. आपने हमें जो मेमोरेंडम भेजा है, उसमें भी कोई तथ्य प्रस्तुत नहीं किए गए हैं.’

निर्वाचन आयोग ने जयराम रमेश के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम हर 5 मिनट में ईसीआई की वेबसाइट पर अपडेट किए गए. करीब 25 राउंड की काउंटिंग हुई और हर राउंड की काउंटिंग पूरी होने के पांच मिनट के अंदर डेटा ईसीआई की वेबसाइट पर रिफ्लेक्ट हो गया. इस तरह चुनाव आयोग ने जयराम के आरोपों को गैरजिम्मेदाराना, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव से ग्रसित बताकर खारिज कर दिया.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...