25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'कई विधानसभा क्षेत्रों से शिकायत, EC को सब बताएंगे', हरियाणा नतीजों पर...

‘कई विधानसभा क्षेत्रों से शिकायत, EC को सब बताएंगे’, हरियाणा नतीजों पर बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनकी तरफ से भी नतीजों पर सवाल उठा दिए गए हैं। उनका कहना है कि कई विधानसभा क्षेत्रों से शिकायत आई है, ईसी को अब उन सभी से अवगत करवाया जाएगा। बड़ी बात यह है कि अभी तक कांग्रेस के निचले स्तर के नेता ही ऐसे बयान दे रहे थे, अब पहली बार राहुल गांधी ने भी सुर में सुर मिला दिए हैं।

चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी ने कहा है कि हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष की तरफ से जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी गई।

म्मू-कश्मीर पर क्या बोले राहुल
उन्होंने एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। अब बीजेपी के नेता जरूर सवाल उठा रहे हैं कि कांग्रेस की नजरों में क्योंकि हरियाणा में हार हुई, इसलिए वहां लोकतंत्र भी हार गया और क्योंकि जम्मू-कश्मीर में जीत मिली, इसलिए वहां संविधान भी जीत गया। बीजेपी के तमाम नेताओं के मुताबिक हर चुनावी हार के बाद इसी तरह से कांग्रेस आरोप लगाती है और जनता का अपमान करती है।

कांग्रेस का हरियाणा को लेकर क्या आरोप
वैसे कांग्रेस के ही दूसरे नेता जयराम रमेश ने भी हरियाणा चुनाव के नतीजों पर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने उसे तंत्र की जीत बता दिया था। मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजे हमें अस्वीकार्य है क्योंकि ये लोकतंत्र की हार हुई है और तंत्र की जीत हुई है। पवन खेड़ा ने तो एक कदम आगे बढ़कर ईवीएम की बैट्री तक पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत जिलों से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि यहां EVM की बैट्री 99% थी। इन जगहों पर कांग्रेस को हराने वाले नतीजे आए। वहीं, जिन मशीनों को नहीं छेड़ा गया और जिनकी बैट्री 60%-70% थी, वहां हमें जीत मिली। हम इन सारी शिकायतों को लेकर चुनाव आयोग जाएंगे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...