25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'जीत को हार में बदलना कांग्रेस को आता है', हरियाणा हारे तो...

‘जीत को हार में बदलना कांग्रेस को आता है’, हरियाणा हारे तो हमलावर हुए INDIA ब्लॉक के सहयोगी

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं. गठबंधन के कई दलों ने कांग्रेस की रणनीतियों पर सवाल खड़े किए हैं. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. सामना के संपादकीय में शिवसेना ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस को हरियाणा के नतीजों से सीख लेने की जरूरत है. शिवसेना ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को पता है कि जीत को हार में कैसे बदलना है.

सामना के जरिए शिवसेना ने साधा निशाना
शिवसेना ने सामना में लिखा कि हरियाणा की हार से महाराष्ट्र कांग्रेस को भी सीख लेने की जरूरत है. शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में आप या अन्य दलों से गठबंधन नहीं किया, जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा. जबकि जम्मू-कश्मीर में गठबंधन का फायदा दिखा. शिवसेना ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को पता है कि जीत को हार में कैसे बदलना है. शिवसेना ने कहा कि हरियाणा की हार कांग्रेस के ओवर कॉन्फिडेंस और राज्य नेतृत्व के अहंकार का नतीजा है. हुड्डा ने नॉन जाट वोटर्स को साथ नहीं लिया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

सीपीआई ने भी साधा निशाना
सीपीआई नेता डी राजा ने कहा, ‘इंडिया गठबंधन ने एकसाथ चुनाव नहीं लड़ा, जिसका बीजेपी को फायदा हुआ. इंडिया गठबंधन दलों को सोचने की जरूरत है कि ऐसा क्यों हुआ. अगर साथ रहते तो बीजेपी की सरकार नहीं बनती. कांग्रेस को गंभीरता से विचार की जरूरत है.’

मनीष सिसोदिया ने भी साधा निशाना
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के लोग बीजेपी को हराना चाह रहे थे. लेकिन कांग्रेस में कमी रह गई. कांग्रेस की रणनीति में कमी रही. एकजुटता की कमी रही. कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है.

सुप्रिया सुले ने क्या कहा
महाविकास अघाड़ी दल का हिस्सा और एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस का परफार्मेंस अच्छा होगा लेकिन वैसा नहीं हुआ तो अब कांग्रेस से बात करेंगे. उनसे जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्या गलतियां हुई ताकि फिर से वो गलतियां नहीं करें. बता दें कि इससे पहले शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा था.

किरण चौधरी ने क्या कहा
बीजेपी सांसद किरण चौधरी ने कहा, ‘हरियाणा में तो कांग्रेस सिर्फ बापू-बेटा पार्टी बन गई थी . सिर्फ बाप बेटे दिख रहे थे और कोई नहीं . इसलिए हरियाणा में जनता ने हराया इनको . कुमारी शैलजा के बारे में कैसी बातें इन्होंने की थी .शर्म आती है उनकी भाषाओं से जो उन्होंने महिलाओं के खिलाफ की थी .’बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 48 पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया और तीसरी बार सत्ता बचाई. जबकि कांग्रेस को 37 सीटें ही मिलीं. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 था

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...