19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिहरियाणा नतीजों के अगले दिन किन 20 शिकायतों को लेकर चुनाव आयोग...

हरियाणा नतीजों के अगले दिन किन 20 शिकायतों को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस? लगा दिए ये आरोप

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को मिली शिकस्त के बाद जयराम रमेश समेत कई पार्टी नेताओं इसे अस्वीकार्य बताया था। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए। इसी के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह के बयान दिए वो लोकतांत्रिक व्यवस्था में कभी नहीं सुने गए। वहीं कांग्रेस के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बैठक के लिए बुलाया गया। बुधवार शाम को हुई इस बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि हमने चुनाव आयोग के सामने अपनी बातें रख दी हैं। 20 शिकायतें हमारे पास थीं। अगले 48 घंटों में हम बाकी शिकायतें भी उनके सामने रखेंगे। चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वह इनके जवाब देंगे।

चुनाव आयोग से कांग्रेस नेताओं की मीटिंग
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आज केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, अजय माकन, जयराम रमेश, भूपिंदर सिंह हुड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। हमने चुनाव आयोग को हर बात से अवगत कराया। करीब 20 शिकायतें जो हमारे पास आई थीं उसमें से 7 लिखित शिकायतों में ऐसी मशीनें थीं जो वोटिंग के दिन 99 फीसदी बैटरी दिखा रही थीं। अन्य सामान्य मशीनें 60-70 फीसदी दिखा रही थीं। इसे हमने चुनाव आयोग को अवगत कराया।

पवन खेड़ा ने बताया क्या हुई बात
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि हमने मांग की है कि जांच पूरी होने तक उन मशीनों को सील कर सुरक्षित रखा जाए। हमने चुनाव आयोग को यह भी कहा कि अगले 48 घंटों में हम बाकी शिकायतें भी उनके सामने रखेंगे। चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वह जवाब देंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के नतीजे चौंकाने वाले हैं क्योंकि सभी को लग रहा था कि कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।

हुड्डा बोले- हमें कई शिकायतें मिली हैं
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आगे कहा कि सभी सर्वे रिपोर्ट में यही था लेकिन हुआ ये कि जब पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस हर जगह आगे चल रही थी। हालांकि, जब ईवीएम की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस पिछड़ रही थी। हमें कई शिकायतें मिली हैं। कई जगहों पर वोटों की गिनती में देरी हुई। चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे सभी शिकायतों पर गौर करेंगे।

चुनाव आयोग का आश्वासन- सभी शिकायतों पर गौर करेंगे
इससे पहले हरियाणा चुनाव के नतीजों को अस्वीकार्य बताने वाले कांग्रेस नेताओं के बयान पर चुनाव आयोग ने सवाल उठाए। आयोग ने कहा कि देश के समृद्ध लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसे बयान पहले नहीं सुने गए। ये बोलने की स्वतंत्रता की वैधानिकता से भी परे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि पार्टी नेताओं जयराम रमेश और पवन खेड़ा की ऐसी टिप्पणियां वैधानिक और नियामक चुनावी ढांचे के अनुसार व्यक्त की गई लोगों की इच्छा को अलोकतांत्रिक तरीके से खारिज करने की ओर ले जाती हैं।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर उठाए सवाल
आयोग ने कहा कि उसने खरगे और राहुल गांधी के बयानों पर भी गौर किया है, जिनमें हरियाणा के नतीजों को ‘अनपेक्षित’ बताया गया है। चुनाव आयोग ने अपने पत्र में कहा कि ऐसे बयान जनता की राय को नकारने जैसा है। आयोग ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा समेत पूरे देश में चुनाव एक ही नियम-कानून से होते हैं। इसी पत्र में चुनाव आयोग ने कांग्रेस के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया। कांग्रेस नेताओं ने भी आयोग को अपनी शिकायतें दे दी हैं, जिस पर चुनाव आयोग जवाब देने की बात कही है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...