6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली के CM हाउस पर डबल लॉक... आखिर क्या है पूरा मामला,...

दिल्ली के CM हाउस पर डबल लॉक… आखिर क्या है पूरा मामला, AAP और BJP क्यों आमने-सामने?

Published on

नई दिल्ली

लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया। पीडब्ल्यूडी ने हैंडओवर को लेकर उपजे विवाद के बाद यह एक्शन लिया है। विभाग ने सीएम आवास के गेट पर डबल लॉक लगा दिया है। वहीं दिल्ली के विजिलेंस विभाग ने पीडब्ल्यूडी के दो सेक्शन ऑफिसर और अरविंद केजरीवाल के पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली की नई सीएम आतिशी 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होना था। हालांकि, अब पीडब्ल्यूडी ने उनका सारा सामान बाहर निकाल दिया है, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा है।

वीरेंद्र सचदेवा बोले- केजरीवाल का शीशमहल सील किया गया
आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आखिरकार अरविंद केजरीवाल का ‘शीश महल’ सील कर दिया गया। उस बंगले में ऐसे कौन से राज छिपे हैं कि आप सरकारी विभाग को चाबी सौंपे बिना दोबारा बंगले में घुसने की कोशिश कर रहे थे? आपने अपना सामान दो छोटे ट्रकों में ले जाकर अच्छा नाटक रचाया। लेकिन सब जानते हैं कि बंगला आपके कब्जे में है।

आतिशी को बंगला सौंपना असंवैधानिक: BJP
वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि जिस तरह से आपने बंगला आतिशी को सौंपने की कोशिश की वह असंवैधानिक था। खुद आतिशी को सोचना चाहिए कि उनको पहले ही बंगला आवंटित किया जा चुका है तो वह आपका बंगला कैसे ले सकती हैं? उस बंगले में बहुत सारे राज छुपे हुए हैं जो आप जनता को नहीं दिखाना चाहते हैं। बंगला सील हो गया है तो मैं उम्मीद करता हूं कि इसकी जांच अच्छी से होगी और कार्रवाई की जाएगी।

बंगले की चाबी का क्या है पूरा मामला
वीरेंद्र सचदेवा आगे कहा कि केजरीवाल ने सीएम आवास छोड़ने के बाद जिन अधिकारियों को वह चाबी सौंपी, वह भी जांच के घेरे में हैं। आतिशी और अरविंद केजरीवाल जानते हैं जब सरकारी आवास खाली किया जाता है तो कुछ कागजी कार्रवाई की जाती है। इसके बाद वह बंगला आगे किसी और को दिया जाता है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने सवाल उठाए कि आखिर इस शीशमहल में ऐसे कौन से राज हैं, जिसे केजरीवाल नहीं दिखाना चाहते। उन्होंने बंगले को सील करने की मांग की, इसी बीच पीडब्ल्यूडी दिल्ली सीएम आवास सील कर दिया।

पीडब्ल्यूडी ने सील किया सीएम आवास
हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली किया था। इसके बाद इस बंगले में मुख्यमंत्री आतिशी को शिफ्ट होना था। हालांकि, आतिशी अभी इस बंगले में शिफ्ट नहीं हुई हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि उपराज्यपाल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली सीएम आवास को सील किया है। आतिशी का सारा सामान बाहर निकाल दिया गया है। इससे पहले आप ने आरोप लगाया था कि अधिकारियों के दबाव में आकर आतिशी को सरकारी बंगला आवंटित नहीं किया जा रहा। हम इस तरह की स्थिति को दिल्ली में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते।

आम आदमी पार्टी ने एक्शन पर उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल पिछले नौ साल से सरकारी बंगले में रह रहे थे, लेकिन बीते दिनों उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्हें नियमों के तहत इसे खाली करना पड़ा। आप सांसद संजय सिंह ने बुधवार दिन में कहा कि बीजेपी पिछले कई दिनों से झूठ फैला रही है। दिल्ली में बीजेपी पिछले 27 साल से चुनाव हार रही है। वह अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पा रही।

बीजेपी ने अपने होश खो दिए हैं- संजय सिंह
संजय सिंह ने आगे कहा कि अब वे मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाह रहे हैं। AAP से नफरत करते-करते बीजेपी ने अपना होश खो दिया है। हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए उन्होंने कई हथकंडे अपनाए। वे जब हमसे चुनाव में नहीं जीत पाए तो उन्होंने हमारी पार्टी को खत्म करना चाहा। अब वो दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक द्वारा आत्मघाती...

राजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई 55 लाख...