19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिपहले MP-छत्तीसगढ़, अब हरियाणा... क्या महाराष्ट्र और झारखंड में भी BJP को...

पहले MP-छत्तीसगढ़, अब हरियाणा… क्या महाराष्ट्र और झारखंड में भी BJP को मिलेगा ‘फ्रीबीज’ का फायदा?

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा में बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. 90 सीटों वाले राज्य में बीजेपी ने 48 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस 37 सीटें ही जीत सकी है. एक ओर जहां कांग्रेस हार के कारणों की समीक्षा कर रही है, वहीं बीजेपी की जीत के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक बड़ा कारण लोकलुभावन वादे हैं.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपए प्रति महीने और स्कूली छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया था. ऐसे ही अन्य वादों में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदना, हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी देना, चिरायु आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, युवाओं को 2 लाख नौकरियां और घर गृहिणी योजना के तहत 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देना शामिल है. एक अनुमान के मुताबिक इन सभी चुनावी वादों को पूरा करने से राज्य के राजकोषीय घाटे में 2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी.

‘फ्रीबीज’ वादों से कांग्रेस की काट की
बीजेपी की जीत के पीछे ऐसे ‘फ्रीबीज’ वादों को भी बड़ा कारण माना जा रहा है. कांग्रेस के ऐसे ही वादों की काट के लिए बीजेपी ने हरियाणा में ऐसे वादे किए, जिन्हें फ्रीबीज की श्रेणी में रखा जा सकता है. दरअसल, बीजेपी किसी भी हाल में पीछे नहीं रहना चाहती थी, लिहाजा उसने भी ऐसे वादे किए.

इन राज्यों में मिला ‘फ्रीबीज’ का फायदा
2023 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में मिली हार से सबक़ लेते हुए बीजेपी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में फ्रीबीज के वादे किए और विधानसभा चुनाव में बीजेपी को फ़ायदा मिला भी. लिहाजा बीजेपी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीनों राज्यों में सरकार बनाई.

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में नहीं किया ‘फ्रीबीज’ का वादा
लोकसभा चुनाव के साथ हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने इसी तरह के कई फ्रीबीज वादे किए और वहां उसे पहली बार सरकार बनाने का मौका मिला. दिलचस्प बात ये है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का कोई लोकलुभावन वादा नहीं किया, जबकि कांग्रेस ने महिलाओं को साल में एक लाख रुपए देने का वादा किया था. राहुल गांधी ने कहा था कि खटाखट पैसे आएंगे, लेकिन बीजेपी ने 10 साल सरकार चलाने के बावजूद इस तरह का कोई वादा करने से परहेज किया था. बाद में बीजेपी की सीटें घट गईं और अब तीसरे कार्यकाल में सरकार चलाने के लिए वह सहयोगी दलों के समर्थन पर आश्रित है. कांग्रेस ने कुछ राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने की बात कही थी और अब मोदी सरकार ने यूपीएस (यूनिफ़ाइड पेंशन स्कीम) का ऐलान कर दिया है.

अब महाराष्ट्र और झारखंड पर नजर
महाराष्ट्र और झारखंड में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं. महाराष्ट्र में बीजेपी के समर्थन से चल रही शिंदे सरकार पहले ही लाडकी बहिण योजना चला रही है, जिसमें महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जा रहे हैं. झारखंड में भी बीजेपी ने गोगो दीदी योजना के तहत सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया है

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...