11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमहंत यति नरसिंहानंद का शिष्य अनिल यादव गिरफ्तार, मुस्लिम संगठनों पर दिया...

महंत यति नरसिंहानंद का शिष्य अनिल यादव गिरफ्तार, मुस्लिम संगठनों पर दिया था विवादित बयान

Published on

गाजियाबाद,

महंत यति नरसिंहा नंद के शिष्य और अनिल यादव उर्फ छोटा नरसिंहा नंद को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अनिल यादव ने अपने गुरु यति नरसिंहा नंद का पुतला जलाए जाने पर मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों को मोहम्मद अली और अबू बकर का पुतला फूंके जाने की चेतावनी दी थी.

अनिल यादव के विवादास्पद बयान का वीडियो हुआ था वायरल
यति नरसिंहा नंद के विवादास्पद बयान के बाद शिष्य अनिल यादव के भी विवादास्पद बयान वायरल हुए थे. जिसके चलते दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया था. इसको लेकर 4 अक्टूबर को मंदिर के बाहर भीड़ भी जमा हो गई थी. वहीं, जब भीड़ को पुलिस हटाने गई तो लोगों ने पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया था.

अनिल यादव के बयान के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. लेकिन अनिल यादव ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर करके जमानत ले ली थी. वहीं, जमानत मिलने पर पुलिस की भी किरकिरी हो रही थी. जिसके बाद पुलिस ने देर रात शांति भंग की धाराओं में अनिल यादव उर्फ छोटा नरसिंहनंद को गिरफ्तार कर लिया.

हिंदू संगठन कर रहे हैं मंदिर के पक्ष में पंचायत
डासना के आसपास के क्षेत्र में गांव के हिंदू संगठनों द्वारा मंदिर के पक्ष में पंचायत भी की जा रही है. शुक्रवार को हो रही पंचायत में आगामी 13 तारीख में होने वाली हिंदू महापंचायत को लेकर चर्चा की जा रही है. आपको बता दें कि यति नरसिंहा नंद को पुलिस ने मंदिर से अघोषित हिरासत में ले लिया था. हालांकि, इसके बाद यति कहां हैं इसको लेकर पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.

Latest articles

अयोध्या नगर में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कानून (एलएलबी) की एक छात्रा ने देर...

बीएचएल का संघर्ष और उपेक्षित निष्ठा: महेश मालवीय के 51 वर्षों की तपस्या

भोपाल राजनीति में अक्सर शोर मचाने वालों को जगह मिल जाती है, लेकिन वैचारिक निष्ठा...

भेल कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में भारी बढ़ोतरी, अब 53.4% की दर से होगा भुगतान

भोपाल सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने हजारों कर्मचारियों...

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...