24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालअयोध्या नगर में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

अयोध्या नगर में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on

भोपाल

अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कानून (एलएलबी) की एक छात्रा ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अंकिता थापा पुत्री शिवा थापा के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे खुदकुशी के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। एक महीने से नहीं जा रही थी कॉलेज अयोध्या नगर थाने के एएसआई मनोज सिंह के अनुसार, अंकिता एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन बीते करीब एक महीने से उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया था।

परिजनों ने बताया कि वह अक्सर पढ़ाई में मन न लगने की बात कहती थी, हालांकि इसके अलावा उसने कभी किसी अन्य परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया था। देर रात परिजनों ने देखा शव घटना बुधवार रात की है, जब अंकिता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिवार में एक जुड़वा बहन और एक छोटा भाई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों के बयानों का इंतज़ार पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट न मिलने के कारण मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस अब परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज करेगी और छात्रा के मोबाइल व अन्य सामान की जांच करेगी, ताकि आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Read Also :- स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...