19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिधूल चेहरे पर थी और वे आईना साफ कर रहे थे...मुख्तार अब्बास...

धूल चेहरे पर थी और वे आईना साफ कर रहे थे…मुख्तार अब्बास नकवी ने शायराना अंदाज में ली कांग्रेस की चुटकी

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस को हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को स्वीकारने की सलाह दी है। उन्हें समझाया है कि उन से गलती कहां हुई। इसके साथ ही नकवी ने लखनऊ में जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण विवाद से लेकर जम्मू-कश्मीर के नतीजों पर विचार साझा किए।मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस पर अब कुछ कहना चाहिए। लेकिन, एक बात तो यह सही है कि कांग्रेस के चेहरे पर धूल थी और वह आईना साफ करने में लगे थे। आईना साफ करने से चेहरा चमकने लगे, ऐसा कभी होता नहीं है।’

नकवी ने इशारों-इशारों में बताया कि दरअसल, गलती कहां हुई। उन्होंने कहा, ‘हर दूसरा कांग्रेसी यह दावा कर रहा था कि वे मुख्यमंत्री हैं। पहली बात तो यह है कि आपको जनादेश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी; उससे पहले ही आपने अपनी सत्ता का ढोंग करना शुरू कर दिया था।’

इस बीच, हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा न छू पाने पर कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व समीक्षा कर रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि सब कुछ हमारे पक्ष में था, लेकिन हम जीत नहीं पाए। इसका हमें दुख है।

दूसरी तरफ, जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर भाजपा पर समाजवादी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। इस पर भाजपा नेता ने कहा, ‘आपातकाल के दौरान जब कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या की, तब समाजवादी, जन संघ के सदस्य और पूरा विपक्ष संग्राम में एकजुट हुआ, महत्वपूर्ण बलिदान दिए, जेल गए और इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह संघर्ष कांग्रेस के अहंकार, अराजकता और असंवैधानिक अपराधों के खिलाफ था। इसलिए, जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में किया गया आंदोलन महत्वपूर्ण था और यह वास्तव में उन सभी के लिए गर्व की बात है जो उनके योगदान को याद करते हैं।’

जम्मू कश्मीर चुनाव के नतीजों को नकवी ने लोकतंत्र के लिए अच्छा माना। नकवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुए चुनाव लोकतंत्र की जीत हैं। जिस उत्साह के साथ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वह इस बात का प्रमाण है कि जम्मू-कश्मीर के लोग लोकतंत्र, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक सिद्धांतों के साथ खड़े हैं। जम्मू-कश्मीर की नई सरकार का संवैधानिक दायित्व है कि वह अपने लोगों की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए पूरी लगन से काम करे। इसके अलावा, संविधान के तहत जो भी सही होगा, राज्य सरकार को केंद्र सरकार का समर्थन मिलेगा।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...