19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'फ्री की रेवड़ी US तक पहुंचेगी...', अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के...

‘फ्री की रेवड़ी US तक पहुंचेगी…’, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के वादे पर केजरीवाल की चुटकी

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अक्सर विपक्षी बीजेपी और कांग्रेस मुफ्त की रेवड़ी बांटने का आरोप लगाती रहती हैं. दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली पानी जैसी योजनाओं की घोषणा के कारण सता पर काबिज पार्टी ने अब फ्री की रेवड़ी को अमेरिका में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हाल की एक घोषणा से जोड़ दिया है.

दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव नवंबर में होना है. इसके मद्देनजर वहां की दो बड़ी पार्टियां रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक लोगों के बीच जाकर तमाम वादे कर रही हैं. इस क्रम में गुरुवार को डेट्रोइट इकोनॉमिक क्लब में बोलते हुए ट्रंप ने चुनाव जीतने पर एक साल के भीतर बिजली बिल को आधा करने का वादा किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लिखा, “मैं 12 महीनों के भीतर ऊर्जा और बिजली की कीमत में आधी कटौती करूंगा. हम अपनी पर्यावरणीय मंजूरी को गंभीरता से तेज करेंगे और अपनी बिजली क्षमता को जल्दी से दोगुना करेंगे. इससे मुद्रास्फीति कम होगी और अमेरिका और मिशिगन फैक्ट्री बनाने के लिए धरती पर सबसे अच्छी जगह बनेंगे.”

ट्रंप के पोस्ट पर चुटकी लेते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ट्रंप ने घोषणा की है कि वह बिजली की दरों को आधा कर देंगे. मुफ्त की रेवड़ी अमेरिका तक पहुंचेगी.”

यह बात केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई चुनौती के बाद आई है. 6 अक्टूबर को एक जनसभा के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगर पीएम मोदी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा शासित सभी 22 राज्यों में मुफ़्त बिजली लागू करते हैं तो वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे. केजरीवाल ने भाजपा की “डबल इंजन” सरकारों पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे पूरे देश में विफल हो रही हैं. उन्होंने कहा, “देश की जनता समझ गई है कि डबल इंजन वाली सरकार का मतलब है महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार.”

बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में सब्सिडी वाली सेवाओं जैसे कि मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को अन्य राज्यों के चुनाव में भी प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं आगमी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी का मुख्य मुद्दा यही है. अरविंद केजरीवाल ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता में आती है, तो ये मुफ्त सेवाएं बंद कर दी जाएंगी.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...