19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति31 साल में पहली बार... दिल्ली सरकार के बजट में 'हेराफेरी', BJP...

31 साल में पहली बार… दिल्ली सरकार के बजट में ‘हेराफेरी’, BJP सांसद बांसुरी स्वराज का दावा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद बांसुरी स्वराज ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि दिल्ली सरकार का 2024-25 का बजट सात हजार करोड़ रुपये के घाटे में है। बीजेपी सांसद ने कहा कि दिल्ली सरकार सात हजार करोड़ रुपये के घाटे में है और वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। बांसुरी स्वराज ने दावा किया कि गुरुवार को दिल्ली फाइनेंस डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट से यह क्लियर हो गया है कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था के विध्वंस के लिए अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और वर्तमान सीएम आतिशी जिम्मेदार हैं।

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आप सरकार ने पिछले साल 10 हजार बस मार्शलों को हटा दिया, क्योंकि उसने उनके वेतन के लिए कोई प्रावधान नहीं किया था। बजट खाते में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए बांसुरी स्वराज ने इसकी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि आय कम और व्यय अधिक है, जिसके कारण दिल्ली सरकार सात हजार करोड़ रुपये के घाटे में है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास वेतन देने और कचरा निपटान जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए धन नहीं हैं।

नई दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि AAP प्रचार और भ्रष्टाचार में व्यस्त है और इसके नेता अरविंद केजरीवाल को केवल सत्ता हासिल करने की चिंता है, उन्हें लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट पेश करते वक्त क्या-क्या दावे किए गए थे लेकिन अब सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...