2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यदो टके का अपराधी.. 24 घंटे की मोहलत! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर...

दो टके का अपराधी.. 24 घंटे की मोहलत! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर पप्पू यादव दिया लॉरेंस बिश्नोई को चैलेंज

Published on

पटना

महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को ‘दो टके का अपराधी’ बताया। इस घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की। शनिवार रात को पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी अजित पवार गुट के नेता थे। इस घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि वो सिद्दीकी के करीबी थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के घरों के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

’24 घंटे में बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा’
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि अगर कानून इजाजत दे तो वह 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। पप्पू यादव ने महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक पूर्व मंत्री को Y सिक्योरिटी में रहते हुए मारा जा सकता है तो आम आदमी सुरक्षित कैसे रहेगा?

‘बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुखद’
पप्पू यादव ने कहा, ‘बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुखद है। महाराष्ट्र की बीजेपी गठबंधन की सरकार जब अपने दल के इतने रसूख वाले नेता की रक्षा नहीं कर पा रही है तो आम जनता का क्या होगा?’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह देश है या हिजड़ों की फौज..एक अपराधी जेल में बैठकर चुनौती दे रहा है। लोगों को मार रहा है और सब मुकदर्शक बने हुए हैं। कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया की हत्या की अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला।’

पप्पू यादव ने बिश्नोई को ‘दो टके’ का अपराधी बताया
सांसद पप्पू यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, ‘यदि कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।’

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...