3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबाबा सिद्दीकी मर्डर केस में छह आरोपियों के नाम आए सामने, तीन...

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में छह आरोपियों के नाम आए सामने, तीन गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

Published on

मुंबई:

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में तीसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर (सुबु) को अरेस्ट किया है। इस मामले में पुलिस ने इससे पहले मौके से ही दो शूटर्स को दबोचा था। ऐसे में बाबा सिद्दीकी के मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। सुबु लोनकर ने ही हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं अभी तीन आरोपी ही फरार हैं। सुबु ने ही फेसबुक पर पोस्ट करके हमले की जिम्मेदारी ली है। बाबा सिद्दीकी की हत्या सुपारी किलिंग से कराने की बात सामने आई थी। मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अभिनेता सलमान खान के घर की सुरक्षा को अलर्ट पर रखा गया है। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अभी तक कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं. अब तक तीन (धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह, प्रवीण लोनकर) की गिरफ्तारी हो चुकी है और तीन (जासिन अख्तर, शिवा प्रसाद गौतम, शिबू लोनकर) फरार हैं.

मुंबई पुलिस ने जारी किया बयान
मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अरेस्ट किए तीसरी आरोपी को लेकर बयान जारी किया है। पुलिस ने हत्याकांड में शुभम लोनकर के प्रवीण लोनकर (28) को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह उन साजिशकर्ताओं में से एक है। जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था। आगे की जांच जारी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली गई थी। इसके बाद इसमें लॉरेंस गैंग की एंट्री हो गई थी। पुलिस ने मौके से दो शूटर्स को पकड़ा था। इनमें धर्मराज कश्यप और गुरमैल सिंह शामिल हैं, जबकि तीसरा हमला फरार है।

फेसबुक पोस्ट करने वाला अरेस्ट
पुलिस ने अब फेसबुक पोस्ट करने वाले को पकड़ा है। इस मामले में भले ही लॉरेंस गैंग का नाम आया है लेकिन किसी और का हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस को किला कोर्ट से शूटर गुरमैल की 21 अक्तूबर तक के लिए रिमांड मिली है। दूसरे आरोपी की उम्र की जांच के बाद उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीसरा शूटर शिवा अभी फरार है। यह भी सामने आया है कि बाबा सिद्दीकी के पास किसी भी कैटेगरी की सुरक्षा नहीं थी। पूर्व मंत्री होने के नाते उन्हें दो पुलिसकर्मी मिले हुए थे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...