19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतियह हो क्या रहा है महाराष्ट्र में... बाबा सिद्दीकी की हत्या पर...

यह हो क्या रहा है महाराष्ट्र में… बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सुप्रिया श्रीनेत का अटैक, खरगे ने भी उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले पर घमासान तेज होता जा रहा। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत एक्स पर बैक टू बैक पोस्ट किए। उन्होंने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर अटैक किया। इससे पहले सुप्रिया श्रीनेत इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आने पर भी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि यह क्या हो रहा है महाराष्ट्र में, असल में इस देश में? उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार को घेरा था।

सुप्रिया श्रीनेत के निशाने पर महाराष्ट्र सीएम
सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘6 महीने पहले लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों ने सलमान खान के घर पर गोली चलाई थी। तब CM शिंदे ने बिश्नोई को खत्म करने की डींग हांकी थी। 6 महीने बाद बिश्नोई ने जेल में रह कर इतना बड़ा कांड कर दिया। मुख्यमंत्री शिंदे के खोखले दावे धरे रह गये।’ इस पोस्ट में कांग्रेस नेता सीधे तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर ही निशाना साधा।

सुप्रिया बोलीं- अपराधी इतने बेखौफ क्यों हैं?
इससे ठीक पहले सुप्रिया श्रीनेत एक और पोस्ट किया। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आने पर अपनी बात रखी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कितना खतरनाक है कि एक आदमी गुजरात की साबरमती जेल में कैद है।
• पर उसका गैंग पूरे देश में ऐक्टिव है
• वो खुलेआम धमकी दे रहा है
• मुंबई जैसे शहर में कॉन्ट्रैक्ट हत्या करवा रहा है
यह हो क्या रहा है महाराष्ट्र में, असल में इस देश में? अपराधी इतने बेखौफ क्यों हैं?’

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर श्रीनेत ने क्या कहा
सुप्रिया श्रीनेत ने इससे पहले भी एक किया। उन्होंने कहा कि ‘बाबा सिद्दीकी की निर्मम हत्या से पूरा देश स्तब्ध है-उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं। महाराष्ट्र में फैले जंगलराज में कभी लाइव TV पर हत्या हो रही हैं, कभी थाने में गोलीबारी। कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। हैरान हूं कि आज बांद्रा में रेल मंत्री एक कार्यक्रम कर रहे हैं. मानवता?’

खरगे ने भी महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि हमने तो खुले तौर पर कहा है कि वहां (महाराष्ट्र में) कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। उनके द्वारा जान का खतरा जताने के बाद भी पुलिस अगर उनकी रक्षा नहीं कर पाई तो यह प्रशासन की बहुत बड़ी विफलता है। मुंबई जैसे क्षेत्र में पुलिस को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। दिनदहाड़े यह जो घटनाएं हो रही हैं इस पर सरकार अगर चिंता नहीं जताती है तो मैं समझता हूं कि वे इन घटनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...