1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यइंडिगो फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी के...

इंडिगो फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप

Published on

जयपुर:

राजधानी जयपुर में मंगलवार को हुए घटनाक्रम ने हड़कंप मचा दिया। यहां दमन से लखनऊ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6E98 को सुरक्षा कारणों से जयपुर उतारा गया। यहां जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। हालांकि, अभी तक विमान में किसी भी तरह के बम की पुष्टि नहीं हुई है।

इंडिगो की ओर से जारी हुआ बयान
मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है । साथ ही आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रोक दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां सभी यात्रियों की जांच कर रही हैं और विमान की भी पूरी तरह से तलाशी ली जा रही है। इस मामले को लेकर इंडिगो की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि ‘हमें दमन से लखनऊ आने वाली हमारी उड़ान 6E98 से जुड़ी स्थिति की जानकारी है। हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं’।

पहले भी दो अन्य उड़ानों को भी बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले भी इंडिगो की दो अन्य उड़ानों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 14 अक्टूबर को मुंबई से जेद्दाह जाने वाली फ्लाइट 6E56 और मुंबई से मस्कट जाने वाली फ्लाइट 6E1275 को बम की धमकी मिली थी। इधर, लगातार मिल रही ऐसी धमकियों से विमानन कंपनियों और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...